{"_id":"68016acbbfea589bc4058907","slug":"two-minors-arrested-in-shimla-youth-murder-case-chandigarh-news-c-16-pkl1091-685897-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिमला के युवक की हत्या मामले मेंं दो नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शिमला के युवक की हत्या मामले मेंं दो नाबालिग गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43 में शिमला के व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों किशोर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने लूट के मकसद से वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों ने बुधवार रात को शिमला के गांव कोग, पीओ महौग, तहसील थिओग निवासी 35 साल के काकू की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। दोनों कजहेड़ी के रहते हैं। उनकी उम्र 16 से 17 साल है। पुलिस के अनुसार दोनों पैदल गुरुद्वारे में लंगर खाने के लिए गए। उस समय उन्हें लंगर नहीं मिला। दोनों वहां से प्रसाद लेकर निकल गए। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-43 के साइकिल पर काकू को देख लिया। उन्होंने सोचा कि काकू को उस व्यक्ति को लूट लेते हैं। उन्होंने काकू के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। काकू ने बचाव करना चाहा तो हाथापाई में उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। इसके बाद आरोपी काकू की जेब से 180 रुपये और मोबाइल लेकर जंगल की तरफ भाग गए।