फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two men cheated a woman in the name of exorcism and fled with her earrings and phone

Chandigarh News: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से ठगी बाली और फोन लेकर दो युवक भागे

Sat, 14 Jun 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two men cheated a woman in the name of exorcism and fled with her earrings and phone
पंचकूला। खड़क मंगोली की रहने वाली महिला के साथ दो युवकों ने झाड़-फूक के नाम पर ठगी कर ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे माजरी चौक के पास पीर बाबा की दरगाह पर हुई। महिला के परिवार पर बड़ा संकट बताकर सोने की बाली और फोन लेकर दोनों युवक फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बलबीर कौर (58) पत्नी कुलदीप सिंह सेक्टर-2 मकान नंबर-323 में साफ सफाई का काम करती हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह काम कर घर पैदल आ रही थी। जब माजरी चौक के पास पहुंची तो एक युवक मिला। युवक ने उनसे कॉलोनी में दिनेश के अस्पताल का पता पूछा और साथ चल पड़ा। जब वह पीर बाबा के पास पहुंचे तो उसका एक साथी मिला। दोनों ने उनको पीर बाबा के पास बैठने के लिए कहा और युवक ने उनके परिवार पर बड़ा संकट बताया। इसके बाद जेब से कुछ निकालकर कहा कि आप इसमें फूंक मारो, आपके परिवार के सभी संकट दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

जब उन्होंने फूंक मारी तो होश-हवास खो बैठी। उनमें से एक लड़के ने सोने की कानों की बाली देने को कहा तो उसने दे दिए। इसके बाद बैग भी दे दिया, जिसमें एक मोबाइल, 400 रुपये और घर की चाबियां थीं। इसके बाद युवक फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed