{"_id":"65ceff660d9be11a5d02ea4d","slug":"two-man-of-hoshiarpur-died-in-road-accident-in-america-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur: अमेरिका में होशियारपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत, मौके पर आ रहे रिश्तेदार की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hoshiarpur: अमेरिका में होशियारपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत, मौके पर आ रहे रिश्तेदार की भी गई जान
Fri, 16 Feb 2024 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:58 AM IST
सार
13 फरवरी को जहूरा निवासी वरिंद्र सिंह साइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर एक कार की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वरिंद्र के ताया का बेटा लखविंदर सिंह अपने मामा के लड़के प्रभजोत सिंह के साथ उसे देखने आ रहा था। हादसे में प्रभजोत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
अमेरिका में होशियारपुर के दो युवकों की मौत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ के गांव जहूरा के एक युवक की अमेरिका के इंडियाना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं उसे देखने जा रहे उसके एक रिश्तेदार की भी सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को जहूरा निवासी वरिंद्र सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह अपनी साइकिल पर काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिंद्र के ताया का बेटा लखविंदर सिंह, जो कुछ दूरी पर इंडियाना में रहता था, अपने मामा के लड़के प्रभजोत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी तलवंडी डड्डिआ के साथ वरिंद्र को देखने आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दूसरे हादसे में प्रभजोत सिंह की मौत हो गई और लखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इन हादसों के बाद दोनों के परिवार वाले सदमे में हैं। परिवारों ने भारत सरकार से दोनों युवकों के शव भारत लाने की गुहार लगाई है।