फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two luxury buses will go daily from Patiala to New Delhi airport

Good News: अब पटियाला से नई दिल्ली हवाई अड्डे तक रोजाना जाएंगी दो लग्जरी बसें, 835 रुपये किराया, बुकिंग ऑनलाइन होगी

Fri, 10 Jun 2022 07:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 07:08 PM IST
सार

पीआरटीसी की इन बसों की बुकिंग पेप्सू ऑनलाइन डाट कॉम वेबसाइट से बहुत आसान ढंग की जा सकती है। जहां इन बसों के आने-जाने का समय सारिणी भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Two luxury buses will go daily from Patiala to New Delhi airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

अब पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की दो सुपर लग्जरी वाल्वो बसें पटियाला से नई दिल्ली हवाई अड्डे तक रोजाना जाएंगी। यह सुविधा 15 जून से शुरू होगी। पीआरटीसी की मैनेजिंग डायरेक्टर पूनमदीप कौर ने बताया कि इस बस का किराया 835 रुपये होगा और बुकिंग ऑनलाइन होगी। 

विज्ञापन


एमडी ने बताया कि पटियाला बस अड्डे से 15 जून को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पहली बस रवाना होगी। यह बस नई दिल्ली हवाई अड्डे पर शाम छह बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी। वापसी में बस वहां से सुबह डेढ़ बजे पटियाला के लिए चलेगी। इसी तरह से दूसरी बस शाम चार बजे पटियाला से रवाना होगी, जो रात 10 बजे नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह बस सुबह वहां से छह बजे हवाई अड्डे से वापसी के लिए रवाना होगी। पीआरटीसी की इन बसों की बुकिंग पेप्सू ऑनलाइन डाट कॉम वेबसाइट से बहुत आसान ढंग की जा सकती है। जहां इन बसों के आने-जाने का समय सारिणी भी उपलब्ध होगी। एमडी ने कहा कि इससे हवाई अड्डे के लिए जाने वाले एनआरआई व पटियाला जिले के लोगों समेत अन्य जिलों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही विदेश से पंजाब आने वाले बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के लिए भी यह सुविधा एक वरदान साबित होगी, क्योंकि वह अपनी बस की टिकट विदेश में बैठ कर ही बुक कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed