फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two lovers killed by train In Punjab

फगवाड़ाः झेलम एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर प्रेमी जोड़े की मौत, जानें पूरा मामला

Wed, 06 Nov 2019 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Nov 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two lovers killed by train In Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

मौली फाटक के पास एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर जीआरपी ने जांच शुरू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक जोड़े की पहचान राजेश कुमार पुत्र रामधनी निवासी गोबिंदपुरा व दविंदर कौर पत्नी सन्नी कुमार निवासी नंगल के रुप में की गई। 

विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी गुरभेज सिंह ने बताया कि तड़के करीब 2 बजे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि मौली फाटक के पास झेलम एक्सप्रेस से कटकर दो लोगों की मौत हो गई है। इस पर एएसआई अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। वहां पर एक युवक तथा युवती का शव बरामद हुआ। छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि यह एक प्रेमी जोड़ा था। 
विज्ञापन


युवती शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। दोनों के परिजन को पता लगने पर विवाद शुरू हो गया, क्योंकि युवक कुंवारा था। घर में क्लेश के चलते दोनों ने तड़के झेलम एक्सप्रेस के नीचे आकर जान दे दी। मृतक को युवक के परिजनों ने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed