फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed as train hits

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Fri, 22 Aug 2014 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Fri, 22 Aug 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two killed as train hits
यमुनानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। पहला हादसा दराजपुर और दूसरा हादसा जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
विज्ञापन


युवक की पहचान युवक की शिनाख्त अंबाला के गांव हरदाहेड़ी निवासी रणधीर जबकि बुजुर्ग की शिनाख्त वर्कशॉप रेलवे कॉलोनी के पास स्थित कालका कॉलोनी के बारूराम के रूप में हुई है । पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस थाना जगाधरी स्टेशन में तैनात एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दराजपुर के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसका शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। इस पर उन्होंने मौके का मुआयना किया और मृतक के कपड़ों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी जेब से एक पहचान पत्र और फोन नंबर मिला। उक्त नंबर पर फोन करने पर मृतक की शिनाख्त हुई। वहीं अंबाला के गांव हरदाहेड़ी निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका 35 वर्षीय बेटा रणधीर सिंह यमुनानगर के गांव भंभौली स्थित एक इलेक्ट्रानिक शॉप पर काम करता था। सोमवार को वह दराजपुर में किसी का फ्रिज ठीक करने आया था। शाम को दराजपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने पिता के बयान पर कार्रवाई करते शव परिजनों को सौंप दिया।

उधर, एक अन्य मामले में जीआरपी के सब इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर ने बुजुर्ग के साथ हुए हादसे की सूचना दी थी। इस पर उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त करवाई। रेलवे कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय लोकेश ने बताया कि 65 वर्षीय बारूराम उसके नाना थे। उनके परिवार में और कोई नहीं है। इस कारण वह उनके साथ रहते थे। लोकेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह किसी काम से बाजार जा रहे थे। इस दौरान रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने ब्यान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

रेलवे यार्ड में लाइनों पर अधेड़ का शव
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करनी चाही, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। राजकीय रेलवे पुलिस थाना जगाधरी स्टेशन पर तैनात सब इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति का शव रेलवे यार्ड में बने पीडब्ल्यूई सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के पास पड़ा हुआ है।


इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक 38 साल के सांवले रंग का व्यक्ति, जिसने लाल-काली धारीदार कमीज और जींस की पैंट पहनी हुई थी मृत अवस्था में यार्ड की लूप लाइन पर औंधे मुंह पड़ा। मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि का निशान नहीं है। न ही उक्त अज्ञात की मौत रेल से दुघर्टना हुई। जसविंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में लगता है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। मृतक के कपड़ों की तलाश ली लेकिन कोई ऐसा दस्तावेज नहीं प्राप्त हुआ जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। उन्होंने मृतक के बारे पास बनी रेलवे कॉलोनी और आस-पास के इलाके में पूछताछ की लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। उन्होंने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed