फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two interstate arms smugglers arrested, two .32 bore pistols recovered

Chandigarh News: दो अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, दो .32 बोर की पिस्टल बरामद

Sat, 09 Sep 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two interstate arms smugglers arrested, two .32 bore pistols recovered
मोहाली। मध्यप्रदेश व गुजरात से पंजाब में गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के दो हथियार तस्करों को एसएसओसी (स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल) ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान जगमोहन सिंह उर्फ गब्बर निवासी गांव बुघीपुरा मोगा व मंजीत सिंह निवासी गांव महिताबपुर मुकेरियां होशियारपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को होशियारपुर नंबर व गुजरात नंबर ट्रक सहित एयरपोर्ट रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मोहाली एसएसओसी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएसओसी को चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में गुजरात से लाए जा रहे हथियारों की गैर-कानूनी खेप लाए जाने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया और गुजरात नंबर का ट्रक पकड़ लिया जिसे जगमोहन सिंह उर्फ गब्बर चला रहा था। वहीं, होशियारपुर नंबर का ट्रक चला रहे मंजीत सिंह को एयरपोर्ट चौक पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से दो .32 बोर के पिस्टल बरामद हुए जिन पर स्टार का निशान बना था।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाए पिस्टल पंजाब में करने थे सप्लाई
जांच में सामने आया कि यह पिस्टल मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाए गए थे और इन्हें पंजाब में देना था। एसएसओसी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से की गई पूछताछ में पता चला कि गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक निवासी गांव खख तरनतारन और इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनू फौजी निवासी गांव खेला खरड़ तरनतारन गैर-कानूनी हथियारों के धंधे के मास्टरमाइंड हैं। गुरसेवक सिंह पहले से वांछित है और उस पर इरादा-ए-कत्ल, हथियारों की तस्करी के कई मामले हैं। पंजाब पुलिस को उसकी तलाश है। उक्त दोनों ट्रक ड्राइवरों की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि मास्टरमाइंड भी जल्द काबू आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed