फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Indians die in road accident in Canada

पंजाब: कनाडा में दो भारतीयों की जलने से मौत, परिवार में मातम का माहौल, गांव में भी हर आंख नम

Tue, 19 Sep 2023 05:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 05:20 PM IST
सार

सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका लड़का गुरपिंदर सिंह साल 2017 में पढ़ाई करने कनाडा गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिछले करीब चार साल से वहां ट्राला चला रहा था। बीते रविवार को वह ओंटारियो से ट्राले से लोड खाली करके मिसीसागा में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद घर जा रहा था। 

विज्ञापन
Two Indians die in road accident in Canada
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में एक सड़क हादसे में पटियाला जिले के गांव सागरा के रहने वाले नौजवान गुरपिंदर सिंह की मौत हो गई है। वह पढ़ने कनाडा गया था और जन्मदिन के मौके पर एक सड़क हादसे में दोस्त समेत ट्राले में ही जिंदा जल गया। दोस्त केरल का रहने वाला बताया जा रहा है। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनका रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में भी हर किसी की आंख नम है। 

विज्ञापन


पातड़ां के गांव सागरा के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका लड़का गुरपिंदर सिंह साल 2017 में पढ़ाई करने कनाडा गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिछले करीब चार साल से वहां ट्राला चला रहा था। बीते रविवार को वह ओंटारियो से ट्राले से लोड खाली करके मिसीसागा में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद घर जा रहा था। 
विज्ञापन


मिसीसागा से करीब 700 किलोमीटर आगे देर रात सामने से आ रहे ट्राले ने उसके ट्राले में टक्कर मार दी। तेल की टंकी में टक्कर लगने से तेज धमाका हुआ और ट्राले को आग लग गई। इस हादसे में गुरपिंदर सिंह व उसका सहायक केरल निवासी लड़के की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग पर काफी देर के बाद काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed