{"_id":"61e9bd2e98cb4e7b7c76dcb3","slug":"two-including-chandigarh-woman-arrested-with-610-grams-of-heroin-chandigarh-news-pkl4398279163","type":"story","status":"publish","title_hn":"610 ग्राम हेरोइन के साथ चंडीगढ़ की महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
610 ग्राम हेरोइन के साथ चंडीगढ़ की महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अपराध प्रकोष्ठ ने एक महिला समेत दो लोगों को 610 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पूनम निवासी सेक्टर-40 निवासी चंडीगढ़ और संदीप खत्री निवासी नरेला दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र-1 में पंजाब रोडवेज वर्कशॉप के सामने से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश करेगी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दक्षिण अफ्रीका का एक साथी उन्हें दिल्ली में नशे की खेप उपलब्ध करवाता था।
पुलिस ने विधानसभा चुनाव और 26 जनवरी के मद्देनजर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में पंजाब रोडवेज वर्कशॉप के सामने नाका लगा रखा था। इस दौरान टीम को दिल्ली नंबर की एक नीले रंग की स्विफ्ट कार दिखी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने भागने की कोशिश की। लेकिन, कार अचानक बंद हो गई। पुलिस ने जब कार को चेक किया तो 610 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी पूनम ने बताया कि वह दिल्ली से 404 ग्राम हेरोइन बस से जीरकपुर लेकर आई थी। 206 ग्राम हेरोइन उसका साथी संदीप खत्री लेकर आया था। संदीप जीरकपुर से उसे सेक्टर-40 स्थित घर छोड़ने जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूनम के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस, चोरी और मारपीट के 9 मामले दर्ज हैं।
जेल की कैंटीन दक्षिण अफ्रीकी से हुई थी मुलाकात
पुलिस ने बताया कि पूनम जब एनडीपीएस केस में बुडै़ल जेल में बंद थी। तब उसकी मुलाकात जेल की कैंटीन में दक्षिण अफ्रीका के ओला नामक शख्स से हुई थी। पूनम ने ओला से उसका व्हाट्सएप नंबर लिया। ओला जेल से बाहर आने के बाद दक्षिण अफ्रीका चला गया। पूनम भी कुछ महीने पहले एनडीपीएस के केस में जेल से बाहर आई थी। पूनम ने ओला से संपर्क किया और नशे की खेप देने के लिए कहा। आरोपी ओला ने पूनम को खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिल्ली से खेप लेने के लिए बुलाया। पूनम दिल्ली से हेरोइन लेने चली गई। इसके बाद दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए और मिलकर नशे के कारोबार को बढ़ाने लगे।
विज्ञापन
विकास नगर की दुकान पर मिलती थी
जिला अपराध प्रकोष्ठ के प्रभारी नरेंद्र पटियाल ने बताया की दिल्ली के विकास नगर में एक मिठाई की दुकान है। उस दुकान के बाहर दक्षिण अफ्रीका का व्यक्ति सुबह 4 से 5 बजे के बीच लोगों को नशा सप्लाई करता है। पूनम भी इसी दुकान से नशा लेकर आती थी। साउथ अफ्रीका में बैठे ओला को वह अपनी जानकारी देती थी और उसके गुर्गे नशा देकर मौके से निकल जाते थे।
जिला अपराध प्रकोष्ठ ने 50 दिन में दर्ज किए 26 मुकदमे
शहर में नशे, सट्टे, गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए डीजीपी प्रवीर रंजन ने एक दिसंबर को जिला अपराध प्रकोष्ठ बनाया था। सेल सीधे तौर पर एसएसपी कुलदीप चहल को रिपोर्ट करता है। इसका प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पटियाल को बनाया गया। अब तक इस सेल ने 9 एनडीपीएस समेत कुल 26 केस दर्ज किए हैं।
दो जगह से और पकड़ा नशा
जिला अपराध प्रकोष्ठ ने सेक्टर-28 डिस्पेंसरी के पास से 30 ग्राम हेरोइन के साथ मनीमाजरा निवासी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-65 निवासी अमित कुमार उर्फ रचू को 45 ग्राम हेरोइन और 260 नशीले टीकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मलोया से सेक्टर-39 की ओर जाने वाली सड़क पर नाका लगाकर गिरफ्तार किया है।
कोट्स
आरोपी दिल्ली से नशा लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करते थे। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी। केस में जो लोग शामिल मिलेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नरेंद्र पटियाल, प्रभारी जिला अपराध प्रकोष्ठ।