{"_id":"63b6d853866bf857f3782e25","slug":"two-ias-and-eight-pcs-officers-transferred-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: दो आईएएस और आठ पीसीएस अफसरों का तबादला, जानें किसे-कहां भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: दो आईएएस और आठ पीसीएस अफसरों का तबादला, जानें किसे-कहां भेजा गया
Thu, 05 Jan 2023 07:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:33 PM IST
सार
पठानकोट के एसडीएम काला राम कांसल को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम धारकलां का अतिरिक्त चार्ज, जल स्त्रोत विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी प्रोमिला शर्मा को एसडीएम बाघा पुराना लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार दो आईएएस अधिकारियों में धारकलां के एसडीएम हरजिंदर सिंह को एसडीएम डेराबाबा नानक के अलावा एसडीएम फतेहगढ़ साहिब का अतिरिक्त चार्ज दिया गया जबकि दसूहा के एसडीएम ओजस्वी को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम टांडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारियों में जसविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एडीसी (ग्रामीण विकास) तरनतारन के अलावा एडीसी (जनरल) तरनतारन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर उदयदीप सिंह सिद्धू को बदलकर सचिव आरटीए जालंधर और इस्टेट आफिसर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
पठानकोट के एसडीएम काला राम कांसल को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम धारकलां का अतिरिक्त चार्ज, जल स्त्रोत विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी प्रोमिला शर्मा को एसडीएम बाघा पुराना लगाया गया है।
विज्ञापन
एसबीएस नगर के एसडीएम शिवराज सिंह बल को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा एसडीएम बंगा का अतिरिक्त चार्ज, पीआरटीसी पटियाला के एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर चरणजीत सिंह वालिया को बदलकर असिस्टेंट ईटीसी (मु्ख्यालय) पटियाला लगाने के साथ उनका मौजूदा कार्यभार उन्हें अतिरिक्त चार्ज के रूप में सौंपा गया है।
बुडलाढा के एसडीएम प्रमोद सिंगला को मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम मानसा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव किरणजीत सिंह टिवाणा को बदलकर एसडीएम दीना नगर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) गुरदासपुर के अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।