{"_id":"5eb458318ebc3e90896a1cf2","slug":"two-helpers-of-hizbul-terrorists-arrested-from-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल आतंकियों के दो मददगार अमृतसर से गिरफ्तार, केंद्र सरकार ने जांच के लिए NIA को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल आतंकियों के दो मददगार अमृतसर से गिरफ्तार, केंद्र सरकार ने जांच के लिए NIA को दिए निर्देश
Fri, 08 May 2020 12:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 May 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
पंजाब पुलिस ने गुरुवार को अमृतसर से आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नायकू के नजदीकी साथी हिलाल अहमद वागे के मददगार हैं। वागे को पंजाब पुलिस ने 25 अप्रैल को अमृतसर से गिरफ्तार किया था जबकि नायकू को बुधवार को सेना ने श्रीनगर में मार गिराया था। वहीं, केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एनआईए को निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि हिजबुल के आतंकवादी वागे को अमृतसर से 29 लाख रुपये और एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसे एक ट्रक ड्राइवर के साथ नायकू ने पैसे इकट्ठे करने भेजा था। अब पुलिस ने बिक्रम सिंह उर्फ विक्की और मनिंदर सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने बताया कि रणजीत सिंह उर्फ चीता, इकबाल सिंह उर्फ शेरा और श्रवण सिंह के कहने पर बिक्रम सिंह 29 लाख रुपये वागे को देने आया था।
विज्ञापन