फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two groups clashed to get agreement, case registered

समझौता करवाने पहुंचे दो गुट भिड़े, केस दर्ज

Mon, 01 Jun 2020 08:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed to get agreement, case registered
चंडीगढ़। सेक्टर 49सी स्थित कॉलोनी में लड़ाई-झगड़े का समझौता करवाने पहुंचे दो परिवार आपस में भिड़ गए। आरोप है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर डंडे और पत्थर बरसाए। शिकायत के आधार पर सेक्टर 49 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के मनदीप मलिक, शिवम, सुमित, विजय, प्रदीप, दीपक कुमार, संदीप, राहुल और अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 49 निवासी प्रदीप ने बताया कि उसकी 2015 में रजनी से शादी हुई थी। कुछ अनबन के कारण दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद रजनी की शादी मनदीप मलिक से हो गई। इस दौरान दोनों के परिवारों में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। बीते रविवार शाम आपस में समझौते के लिए सेक्टर 49 के पार्क में पंचायत रखी गई। आरोप है कि इस दौरान मनदीप मलिक की तरफ से लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस को दी शिकायत में मलिक ने बताया कि कुछ समय पहले पार्किंग को लेकर प्रदीप से बहसबाजी हुई थी। आरोप है शाम को सेक्टर 49 के पार्किंग के पास साले शिवम से चाबी लेने आया तो कुछ लोग उसे घेरकर खड़े थे। इसके बाद उन लोगों ने पत्थर और डंडे बरसा कर हमला शुरू कर दिया। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed