फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two gram gold chain stolen from Tanishq showroom

तनिष्क शोरूम से दो तोले सोने की चेन चोरी

Sat, 20 Mar 2021 02:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two gram gold chain stolen from Tanishq showroom
मनीमाजरा। तनिष्क के शोरूम से लगभग दो तोले सोने की चेन चुराने के आरोप में पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, चोरी की वारदात के तीन दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। बता दें कि मनीमाजरा में जेवरात की दुकान पर चोरी का सप्ताह में दूसरा मामला है।
विज्ञापन

पुलिस ने तनिष्क शोरूम के मिलिंद मल्होत्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मिलिंद ने अपनी शिकायत में बताया है कि बुधवार शाम करीब पांच बजे शोरूम में दो महिलाएं सोने की चेन खरीदने आईं। सेल्समैन ने दो तोले वजन की सोने की चेन दिखाई। इस दौरान एक महिला ने बहुत ही चालाकी से डिब्बे में से 18 ग्राम की चेन अपने पर्स में छिपा ली। काफी देर तक सामान देखने के बाद दोनों महिलाएं दोबारा आने का बहाना बनाकर शोरूम से बाहर चली गईं। सेल्समैन जब आभूषणों को वापस रखने लगा तो एक सोने की चेन नहीं मिली। इसके बाद उसने इसकी सूचना मैनेजर और पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे ले लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाओं की शक्ल साफ दिखाई दे रही है। बावजूद इसके पुलिस दोनों महिलाओं को न तो पकड़ पाई और न ही पहचान हो सकी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी का दूसरा मामला
इस वारदात से पहले मनीमाजरा के पिपलीवाला टाउन में गोगना ज्वेलर्स की दुकान में 10 मार्च को इसी प्रकार दो महिलाएं और एक व्यक्ति आभूषण खरीदने के बहाने सोने के लौंग चोरी करने में सफल हो गए थे। हालांकि, गोगना ज्वेलर्स के मालिक प्रमोद ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया था, लेकिन महिलाओं के साथ आया हरियाणा के फतेहाबाद निवासी विनोद कुमार फरार हो गया था। इस मामले में पूरी जानकारी होने के बावजूद पुलिस आरोपी को अभी पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed