{"_id":"5fd8819a8ebc3e3b903e5dee","slug":"two-farmer-of-punjab-died-in-accident-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन से लौट रहे चार किसानों की हादसों में मौत, 16 घायल, एक की टांग काटनी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन से लौट रहे चार किसानों की हादसों में मौत, 16 घायल, एक की टांग काटनी पड़ी
Tue, 15 Dec 2020 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, करनाल/मोहाली
अमर उजाला, करनाल/मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Dec 2020 03:01 PM IST
सार
- सिंघु बॉर्डर धरने में शामिल हो घर लौट रहे किसानों के वाहनों के साथ करनाल और मोहाली में हादसा
- एक सड़क हादसे में दो किसानों की मौत, नौ घायल, दूसरे में दो किसानों की मौत, सात घायल
विज्ञापन
करनाल में नीलोखेड़ी के नजदीक किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को बस ने टक्कर मार दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल होकर घर लौटते समय सोमवार रात चार किसानों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। करनाल के तरावड़ी में हुए सड़क हादसे में दो किसानों की मौत और नौ घायल हो गए। वहीं मोहाली में हुए हादसे में दो किसानों की जान गई और सात घायल हो गए। सिंघु बॉर्डर से घर लौट रहे किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जीटी रोड पर तरावड़ी के समीप एक कैंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में पटियाला के 24 वर्षीय गुरप्रीत सिंह और 65 वर्षीय लाभ सिंह की मौत हो गई। गुरप्रीत घर में इकलौता था, जिसकी शादी भी नहीं हुई थी। इनके अलावा हादसे में नौ किसान घायल हो गए। इसमें एक किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा सोमवार देर रात करीब 1.30 हुआ। हादसे में कुलवंत सिंह, हरदेव सिंह, हरविंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, हरमैल सिंह, मलकीत सिंह, चरणजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा मोहाली में बनूड-खरड़ रोड पर गांव भागोमाजरा के पास हुआ। यहां सिंघु बॉर्डर से घर लौट रहे किसानों के टेंपों की गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन पलट गए। हादसे में सुखदेव सिंह निवासी गांव डडियाल जिला फतेहगढ़ साहिब और दीप सिंह निवासी पोपनयां जिला मोहाली की मौत हो गई।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह, पवन कुमार, भाग सिंह पूर्व सरपंच, मूला राम महिपाल, दिलबाग सिंह रंगिया और सुखदर्शन सिंह घायल हो गए। सिविल अस्पताल से मनप्रीत सिंह, महिपाल और सुदर्शन सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं मूलराम को चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 स्थित जीएमसीएच में दाखिल करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल एक किसान की डॉक्टरों को टांग काटनी पड़ी। घायल किसानों से मिलने पहुंचे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि इलाज का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। वहीं, पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
नवांशहर जा रहे थे किसान
जीटी रोड पर करनाल के नीलोखेड़ी के समीप हुए दूसरे सड़क हादसे में सिंघु बॉर्डर धरने से पंजाब के नवांशहर वापस घर लौट रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को अंबाला डिपो की बस ने टक्कर मार दी। इससे किसानों को काफी चोट लगी। जीटी रोड से गुजर रहे किसानों ने यह हादसा देखा तो उन्होंने जीटी रोड को जाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवा दिया। बस संचालक ने चोटिल किसानों का इलाज कराने व नुकसान की भरपाई करने की जिम्मेदारी ली।