Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two faces of weather in November: warmth in the afternoon, and a slight chill in the morning and evening.

Chandigarh News: नवंबर में मौसम के दो रंग, दोपहर में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की सिहरन

Wed, 11 Nov 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two faces of weather in November: warmth in the afternoon, and a slight chill in the morning and evening.
दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, रात में 1.1 डिग्री की गिरावट; तीसरे सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी
विज्ञापन

32.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ दिन में चल रहे पंखे, सुबह की सैर और रात के सफर में जैकेट का सहारा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नवंबर का दूसरा सप्ताह बीतने को है, लेकिन शहर में सर्दियों ने अभी पूरी तरह दस्तक नहीं दी है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं सुबह और देर रात हल्की ठंड गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर रही है। मौसम के इस दोहरे मिजाज के चलते शहरवासी एक ही दिन में गर्मी और ठंड दोनों का अनुभव कर रहे हैं। दोपहर में घरों और दफ्तरों में पंखे चल रहे हैं, जबकि सुबह की सैर पर निकलने वाले और रात को दोपहिया वाहन चलाने वाले हल्की जैकेट पहन रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, रात के तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों के मुकाबले 1.1 डिग्री कम रहा। दिन और रात के तापमान में करीब 19 डिग्री का अंतर बना हुआ है। यही वजह है कि दोपहर में गर्मी और सुबह-रात में ठंड महसूस हो रही है। इस दौरान अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह की सैर से रात के सफर तक बदल रहे कपड़े
मौसम का उतार-चढ़ाव शहरवासियों की दिनचर्या में भी साफ दिखाई दे रहा है। सुबह पार्कों में सैर करने निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े पहन रहे हैं। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस होने लगती है। बाजारों, दफ्तरों और घरों में दोपहर के समय पंखों की जरूरत बनी हुई है। शाम ढलते ही मौसम फिर करवट लेता है और हल्की ठंड महसूस होने लगती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को रात के समय ठंडी हवा से बचने के लिए जैकेट का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15-16 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। 15 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के कारण दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 15-16 नवंबर के बाद हवाओं के रुख और मौसमी परिस्थितियों में बदलाव से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। नवंबर के तीसरे सप्ताह से ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

बदलते मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें: दोपहर की धूप देखकर हल्के कपड़ों में बाहर न निकलें। सुबह और रात के समय जैकेट या स्वेटर साथ रखें।
बच्चों और बुजुर्गों का रखें ध्यान: तापमान में बदलाव के दौरान उन्हें ठंडी हवा से बचाएं।
पर्याप्त पानी पीते रहें: मौसम ठंडा होने पर भी पानी का सेवन कम न करें। गले में परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें।
सांस के मरीज रहें सावधान: प्रदूषण या धुंध की स्थिति में सुबह की सैर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। हवा की गुणवत्ता खराब होने पर खुले में व्यायाम करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed