फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two died in accident in jind

Jind: ट्रक के साथ टकराई ट्रेवलर गाड़ी, दो लोगों की मौत, सात घायल, धुंध के कारण हुआ हादसा

Sat, 27 Jan 2024 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 01:16 PM IST
सार

दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर सुबह सवा आठ बजे के करीब ट्रैवल टैंपो गाड़ी खनौरी की तरफ जा रही थी। सुबह धुंध छाई हुई थी। गाड़ी को जगजीवन चला रहा था। उझाना गांव के पास ट्रेवलर गाड़ी ट्रक के साथ टकरा गई। गाड़ी में ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Two died in accident in jind
जींद में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

खनौरी की तरफ जा रही एक ट्रेवलर गाड़ी की उझाना के पास ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अस्पताल में उपचार के दौरान जान चली गई। सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को नरवाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर सुबह सवा आठ बजे के करीब ट्रैवल टैंपो गाड़ी खनौरी की तरफ जा रही थी। सुबह धुंध छाई हुई थी। गाड़ी को जगजीवन चला रहा था। उझाना गांव के पास ट्रेवलर गाड़ी ट्रक के साथ टकरा गई। गाड़ी में ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय सतिंद्रपाल निवासी बहादरपुर संगरूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भयंकर भी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायल संगरुर क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed