{"_id":"65b4ab9f5f44874e410f6de9","slug":"two-died-in-accident-in-fatehabad-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारियों की हादसे में मौत, सिरसा से लौटते समय डिवाइडर से टकराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारियों की हादसे में मौत, सिरसा से लौटते समय डिवाइडर से टकराई बाइक
Sat, 27 Jan 2024 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 12:38 PM IST
सार
पवन व अलबर्ट दोनों ही एक ही निजी मोबाइल कंपनी में कार्यरत थे। अलबर्ट को जहां भूना व रतिया का चार्ज मिला हुआ था तो पवन को सिरसा का चार्ज था। शुक्रवार को दोनों मोटरसाइकिल पर सिरसा में काम के लिए गए हुए थे। रात को वह वापिस आ रहे थे, कि स्वामी ढाबे के पास उनका बाइक अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
फतेहाबाद में मोबाइल मार्केट बंद
- फोटो : संवाद
विस्तार
निजी मोबाइल कंपनी में लगे बाइक पर सवार दो कर्मचारियों की शुक्रवार रात को फतेहाबाद के फोर लाइन पर बन रहे पेट्रोल पंप के सामने हादसे में मौत हो गई।
दोनों एक ही कंपनी में टीम लीडर के तौर पर कार्य कर रहे थे। इनकी पहचान पवन कुमार निवासी धिड़ व दूसरे की पहचान अलबर्ट निवासी बाल्मीकि चौक फतेहाबाद के रुप में हुई है। दोनों की हादसे में हुई मौत के शोक स्वरूप मोबाइल मार्केट बंद रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन व अलबर्ट दोनों ही एक ही निजी मोबाइल कंपनी में कार्यरत थे। अलबर्ट को जहां भूना व रतिया का चार्ज मिला हुआ था तो पवन को सिरसा का चार्ज था। शुक्रवार को दोनों मोटरसाइकिल पर सिरसा में काम के लिए गए हुए थे। बताया गया है कि रात को वह वापिस आ रहे थे, कि स्वामी ढाबे के पास उनका बाइक अनियंत्रित हो गया और बाइक डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। उनके निधन के शोक स्वरूप मोबाइल मार्केट बंद रही।