फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two died due to corona virus in Punjab

Corona Virus: पंजाब के बठिंडा और लुधियाना में दो की मौत, हरियाणा में वैक्सीन के बाद अब बूस्टर डोज भी खत्म

Mon, 08 May 2023 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 May 2023 01:21 AM IST
सार

हरियाणा में अब कोरोना की दवा के बाद अब बूस्टर डोज का स्टॉक भी खत्म हो गया है। हरियाणा में पिछले डेढ़ माह से टीकाकरण बंद है। केंद्र सरकार की ओर से भी दवा का स्टाक नहीं भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार राज्यों को खुद ही दवा का इंतजाम करने के लिए कही चुकी है।

विज्ञापन
Two died due to corona virus in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में कोरोना की चौथी लहर धीरे-धीरे जानलेवा बनती जा रही है। शनिवार को तीन लोगों की मौत के बाद रविवार को भी बठिंडा और लुधियाना जिले में कोरोना पीड़ित एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 250 हो गई है। इसी दौरान राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना से 103 नए मरीजों की भी पुष्टि हुई है। अब कुल सक्रिय केसों की संख्या 804 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 5531 सैंपलों की जांच में 103 नए मरीजों का पता चला। इनमें सबसे ज्यादा 22 मरीज होशियारपुर जिले में सामने आए हैं। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 17 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, 10 मरीज क्रिटिकल केयर लेवल-3 और एक मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जिन 103 मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें से कोई गंभीर रूप से पीड़ित नहीं है। होशियारपुर में 22 के अलावा फाजिल्का में 15, लुधियाना व मोहाली में 10-10, बठिंडा में 7, मोगा व फरीदकोट में 6-6, अमृतसर व जालंधर में 4-4, फिरोजपुर, पटियाला व संगरूर में 3-3, बरनाला, गुरदासपुर, रोपड़ व नवांशहर में 2-2 और मालेरकोटला व मानसा में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना वैक्सीन के बाद अब बूस्टर डोज का स्टाक भी खत्म
हरियाणा में अब कोरोना की दवा के बाद अब बूस्टर डोज का स्टॉक भी खत्म हो गया है। हरियाणा में पिछले डेढ़ माह से टीकाकरण बंद है। केंद्र सरकार की ओर से भी दवा का स्टाक नहीं भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार राज्यों को खुद ही दवा का इंतजाम करने के लिए कही चुकी है। अब हरियाणा सरकार नए सिरे से खुद दवा खरीदने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीकाकरण की बात करें तो प्रदेश की 100 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं 88 प्रतिशत लोगों ने दूसरी खुराक ली है। इसके अलावा मात्र 20.13 लाख लोगों ने ही बूस्टर डोज ली है। 31 मार्च के बाद प्रदेश में कोरोना खुराक का टोटा है। 

पहले कोविशील्ड का स्टाक खत्म हुआ और बाद में को-वैक्सिन का स्टाक भी खत्म हो गया। पिछले सप्ताह प्रदेश में बूस्टर डोज भी खत्म हो गई है। इस बारे में सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 50 हजार खुराक की मांग की थी लेकिन केंद्र सरकार ने दवा उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया है, बल्कि राज्यों को ही दवा का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी है। इस बारे में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर ने कहा कि दवा खरीदने को लेकर तैयारियां की गई हैं।

प्रदेश में घटा कोरोना संक्रमण, दर 1.24 प्रतिशत पर आई
पिछले एक सप्ताह से हरियाणा में कोरोना की संक्रमण दर अचानक से नीचे से आ गई है। पहले जहां संक्रमण दर 12 प्रतिशत को पार कर गई थी। अब यह आंकड़ा 1.24 फीसदी तक आ गया है। रविवार को प्रदेश में 66 नए केस मिले। प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1413 हो गई है। सबसे अधिक मामले गुरुग्राम में 39 और फरीदाबाद में 7 आए हैं। इनके अलावा, करनाल, पंचकूला, सिरसा में 3-3, अंबाला 4, कैथल में 2 और पानीपत में 1 नया मरीज मिला है। जबकि 13 जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है। रिकवरी दर 98.87 फीसदी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed