{"_id":"5d48690f8ebc3e6cc4514408","slug":"two-dead-including-child-in-road-accident-in-sri-anandpur-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस 40 फीट नीचे खाई में गिरी, आठ साल के बच्चे समेत दो की मौत, 30 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस 40 फीट नीचे खाई में गिरी, आठ साल के बच्चे समेत दो की मौत, 30 घायल
Tue, 06 Aug 2019 12:07 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
हादसाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंगर के गांव लखेड़ के पास संतुलन बिगड़ने से एक निजी बस पलटकर 40 फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 8 वर्षीय बच्चे समेत दो की मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब कन्नू गर्ग, डीएसपी दविंदर सिंह और चौकी इंचार्ज समरजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
भारी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचाया गया। घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण क्षेत्र के लोगों ने अपने वाहनों में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर बस को ट्रैक्टर व अन्य मशीनों की सहायता से सीधा किया गया। हादसे के बाद कई नेता भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चंगर श्री आनंदपुर साहिब के गांव काहीवाल से लखनो (हिमाचल प्रदेश) के जिला बिलासपुर में नानका मेल लेकर जा रही एक निजी स्कूली बस (एचपी 69- 5548) गांव लखेड़ के पास पहुंचकर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण 30-40 फुट के करीब पहाड़ी से नीचे गिर गई। पलटकर बस एक भारी पेड़ के साथ लगकर रुक गई और उलट गई। इस कारण बस और गहराई में जाने से बच गई।
विज्ञापन
हादसे में घायलों में से कर्म चंद निवासी कोटला कला सवारघाट और 8 वर्षीय बच्चे अजय पुत्र हेमराज निवासी गांव काला जोहड़ की मौत हो गई। घायलों में पूजा देवी पुत्री सोमनाथ, सोमा देवी पत्नी सोमनाथ, रज्जो देवी पत्नी दाता राम, रोशनी देवी पत्नी, भोली पत्नी धर्मपाल, बासो देवी पत्नी, मनजीत कौर पत्नी महिंदर सिंह, सरबणी देवी पत्नी गुरबख्श सिंह, कश्यप चौधरी, दर्शना देवी पुत्री बालू राम, सत्या देवी पत्नी राम नाथ, बिशनी देवी पत्नी अमृत, सुखविंदर कौर पत्नी कृष्ण लाल शामिल हैं।