फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two day festival in punjab kala bhawan chandigarh

कला भवन में कल से थियेटर फेस्ट, नाटक देखने का शौक है तो आएं

Sun, 18 Sep 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
two day festival in punjab kala bhawan chandigarh
पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में ​थियेटर फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कला भवन में दो दिवसीय थिएटर फेस्टिवल शगुफे-2016 सोमवार से शुरू हो रहा है। इन दो नाटकों का मंचन देखने जरूर पहुंचें। इस फेस्टिवल का आयोजन इंपेक्ट आर्ट थिएटर ग्रुप, कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट हरियाणा के सहयोग से कर रहा है।
विज्ञापन


फेस्टिवल के पहले दिन सोमवार को शाम 6:30 बजे वीना वर्मा के लिखे और बनिंदरजीत सिंह बन्नी के निर्देशित पंजाबी नाटक ‘हुण मैं सेट हां’ का मंचन किया जाएगा। इस नाटक में उन पंजाबी युवाओं की दशा को बयां किया गया है जो कई सपने लेकर विदेश तो चले जाते हैं लेकिन उनमें से कुछ वहां के माहौल में नशे की लत के  शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरे दिन मंगलवार को बन्नी के ही निर्देशित नाटक ‘अन्ने काणे’ का मंचन होगा। यह नाटक पांच नेत्रहीन व्यक्तियों पर आधारित है। इनका एक सरदार होता है, जोकि काणा होता है, और वह इन पर हुकूमत चलाता है। नाटक के अंत में खोजी नाम का एक शख्स आता है और अंधों को सरदार के गलत कामों के बारे में बताता है। एक घंटे की अवधि वाले इस नाटक को डॉक्टर आत्मजीत ने लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
नवदीप सिंह, गुरजंट सिंह, कमलदीप कौर, विवेक राय खन्ना, रवितेज सिंह, निखिल मेहता, जतिन, जतेंद्र बराड़, सौरव बग्गा, कोमलदीप कौर, रमन, कुबेर, जतिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, हरमन, अक्षय, अखिल और नवदीप बाजवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed