{"_id":"3da7e3bb5271fc6b200826d6ce2575f8","slug":"two-day-closing-of-chandigarh-airport-runway-because-of-maintainance","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सफर करें सोच कर, दो दिन सिटी रनवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सफर करें सोच कर, दो दिन सिटी रनवे बंद
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Nov 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सिटी एयरपोर्ट पर दो दिन तक विमानों की आवाजाही बंद रहेगी। चंडीगढ़ एयरफोर्स ने रनवे मेंटीनेंस की वजह से नाटम लिया है जिसकी वजह से फ्लाइट्स आपरेट नहीं करेंगी।
यही नहीं, दो दिन सिटी से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना ही नहीं करना पड़ेगा बल्कि एयरलाइन को लाखों रुपये का फटका भी लगेगा।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, सिटी एयरपोर्ट से 18 फ्लाइट्स आपरेट होती हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का रनवे एक ही है और इसी वजह से यहां पर फ्लाइट आपरेशन के दौरान समस्या आती है।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी के एक अधिकारी के अनुसार 23 नवंबर को सुबह दस बजे से पहले की कुछ फ्लाइट्स चंडीगढ़ से आपरेट होंगी और उसके बाद यहां से फ्लाइट्स का आना जाना 25 नवंबर सुबह दस बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक कैप्टन एचएस तूर ने बताया कि एयरफोर्स द्वारा जारी किए गए नाटम के कारण फ्लाइट का आपरेशन संभव नहीं हो सकेगा।
चंडीगढ़ से आपरेट करने वाली एयरलाइंस की माने तो यहां दो दिन तक फ्लाइट्स के न आपरेट करने से करीब बीस लाख रुपये का नुकसान संभावित है।
ये हैं हवाई सफर कराने वाली कंपनियां
स्पाइसजेट
इंडिगो
एयर इंडिया
जेट कनेक्ट
जेट एयरवेज
गो एयर
रोजाना दो हजार से ज्यादा यात्री
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा यात्री आते-जाते हैं। यह यात्री बंगलूरू, अहमदाबाद, भोपाल, हैदराबाद के साथ नई दिल्ली के लिए जाते हैं। चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके अतिरिक्त आईटी इंडस्ट्री के कई आईटी प्रोफेशनल बंगलूरू जातें हैं।