{"_id":"5acc9eba4f1c1b17258b46f5","slug":"two-childrens-drowned-in-swimming-pool-in-ambala-cantt-sports-complex","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे बच्चे, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि दो को आ गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे बच्चे, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि दो को आ गई मौत
कुलदीप चहल/संदीप/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल
तपती गर्मी से परेशान होकर बच्चे स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए उतरे थे। अचानक कुछ ऐसा हो गया कि दो बच्चों को मौत आ गई। घटना हरियाणा के अंबाला कैंट की है। डीआरएम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सामने बने स्वीमिंग पूल से सोमवार देर रात दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
आंशका जताई जा रही है कि यह संख्या बढ़ सकती है, जबकि मौके पर गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान जारी है। यह पूल काफी समय से बंद था, जबकि इसमें रिपेयर वर्क किया जा रहा था। मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, पार्षद चित्रा सरवारा सहित रेलवे अधिकारी व पुलिस मौजूद रहे।
देर रात तक स्वीमिंग पूल को गोताखोर खंगालते रहे। शवों की पहचान दीपांशु व सुमित निवासी मिलाप नगर अंबाला कैंट के रूप में हुई है। दीपांशु के पिता बतौर कुली काम करते हैं, जबकि सुमित के पिता एक प्राइवेट जॉब करते हैं। यह दोनों बच्चे आठवीं कक्षा के छात्र थे।

Trending Videos
लेबर का काम चल रहा था
स्वीमिंग पूल
जानकारी के अनुसार स्वीमिंग पूल की रिपेयर के इस जगह पर लेबर काम कर रही है। यह लेबर एक कमरे में ही रहती है। बताया जाता है कि यह स्वीमिंग पूल चारों ओर से ओपन है, जबकि इसी कारण से ये बच्चे लगातार कईं दिनों से नहाने के लिए इस पूल में आते हैं। लेबर की मानें, तो एक बच्चा चिल्लाते और रोते हुए भाग रहा है।
आशंका हुई कि कहीं कोई डूब तो नहीं गया। इसी दौरान एक बच्चा, जिसकी पूल में डूबने से मौत हो चुकी थी, जिसे लेबर ने किसी तरह से पानी से निकाला। यह बच्चे पूल के डीप जोन में चले गए, जिसकी गहराई करीब बारह फुट थी, जबकि फिलहाल पूल में करीब आठ फुट तक पानी भरा हुआ था।
इसके बाद लेबर ने रेलवे अधिकारियों सहित पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिव रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्वीमिंग पूल के आसपास चार बच्चों के कपड़े बिखरे हुए मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चार बच्चे पूल में डूबे हो सकते हैं। आनन फानन में गोताखोरों को बुलाया गया।
गोताखोरों ने स्वीमिंग पूल को पूरी तरह से खंगाला, जिसके बाद एक बच्चे का शव बरामद हुआ। लेकिन चार बच्चों के कपड़ों के मिलने के बाद आशंका बढ़ गई कि कहीं और बच्चे न डूबे हों। इसी दौरान रेलवे ने पूल से पानी निकालने के लिए पंप सेट लगाया गया, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया। करीब ढाई घंटे के बाद पूल से ही गोताखोरों को एक और बच्चे का शव बरामद हो गया।

एक बड़ी लापरवाही ने दो बच्चों की जिंदगी छीनी
बच्चे डूबे
रेलवे द्वारा स्वीमिंग पूल चलाने के लिए हर साल ठेका दिया जाता है। ठेकेदार ही इस पूल की मरम्मत करने के बाद इसकी देखरेख करता है। पिछले सीजन के बाद पूल को बंद कर दिया गया, जबकि इसमें जमा पानी नहीं निकाला गया। यहीं पर सबसे बड़ी चूक हो गई। सीजन खत्म होने के बाद पूल से पानी निकाल कर इसे बंद किया जाना था। साथ ही पूल के आसपास चारदीवारी भी होनी चाहिए थे। लेकिन यही लापरवाही रही कि इस पूल में जमा पानी में नहाने के लिए यह बच्चे आ जाते थे। लेकिन सोमवार को यह बच्चे नहाने आए, लेकिन यह पूल दो बच्चों के लिए काल बन गया।
बच्चों की मौत काफी दुखद है, जबकि इस में सुरक्षा बंदोबस्त किए जाने चाहिए थे। इस मामले में नियम अनुसार जो भी कार्रवाई होगी वह अवश्य की जाएगी।
- अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
इस पूल में हुए हादसे के लिए रेलवे जिम्मेदार है। यहां पर खुला परिसर है जहां कोई भी दाखिल हो सकता है। यहां पर कोई सुरक्षा कर्मी तैनात होना चाहिए था। एक वर्ष से बंद पड़े निर्माणाधीन स्विमिंग पूल में पानी खड़ा नहीं होना चाहिए था। ये घटना टल सकता था, जबकि इस मामले में रेलवे पूरी तरह से जिम्मेदार है।
- चित्रा सरवारा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व सोशल मीडिया इंचार्ज
इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी, जबकि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मौके पर गोताखोरों की टीम है, जबकि सर्च अभियान चलाया जा है। जो भी नियम अनुसार कार्रवाई होगी वह अवश्य की जाएगी।
- भूषण दास, एसएचओ पड़ाव थाना