फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two cars jumped 10 feet from fastener divider.

तेज रफ्तार फाच्यूनर डिवाइडर से 10 फुट उछल दो कारों पर चढ़ी

Sun, 12 Jan 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two cars jumped 10 feet from fastener divider.
सेक्टर37 स्थित कंम्यूनिटी सेंटर के बाहर तेज रफ्तार फाच्यूर्नर वरना और होंडा सिटी कार को मारी टक्क - फोटो : 11cty1013.JPG
चंडीगढ़। सेक्टर-37डी स्थित टी प्वाइंट पर फार्च्यूनर चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे अनियंत्रित फार्च्यूनर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर करीब 10 फुट उछलकर कम्युनिटी सेंटर के बाहर पार्किंग में खड़ी वेरना और होंडा सिटी कार पर पलट गई। हादसे में फार्च्यूनर सवार चालक मौके पर बेहोश होकर जख्मी हो गया। लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर चालक को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। मौके पर सेक्टर 37 निवासी प्रत्यक्षदर्शी अशोक ने बताया कि वह किसी काम से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर (सीएच01बीएक्स 7913) सेक्टर-37डी स्थित अंदरूनी सड़क से टी प्वाइंट कम्युनिटी सेंटर की तरफ आ रही थी, लेकिन चालक गाड़ी को दाएं या बाएं मोड़ने के बजाय सीधे डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इससे गाड़ी करीब 10 फुट उछलकर बिजली की तारों टकराई और फिर अनियंत्रित होकर वरना और होंडा सिटी कार की छत और बोनट पर जा गिरी। गनीमत रही कि इन दोनों में उस वक्त कोई सवार नहीं था। हादसे में तीनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में सामने आया कि फार्च्यूनर गाड़ी को मोहाली के फेज-7 निवासी राजेंद्र सिंह चला रहा था। वह अपने जानकार से सेक्टर-37 में मिलने आया था। वहां से वापस लौटते वक्त अचानक उसे मिर्गी का दौरा आने से हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

बाइक और कार चपेट में आने से बचे
घटना के बाद पुलिस को कम्युनिटी सेंटर के बाहर लगा एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज से साफ हुआ कि फार्च्यूनर की रफ्तार ज्यादा थी। घटना फुटेज में कैद है। फार्च्यूनर टी-प्वाइंट से मुड़ने के बजाय सीधे चल रही थी। इस दौरान सड़क पर बाइक और एक कार गुजर रही थी। गनीमत रही कि दोनों वाहन फार्च्यूनर की चपेट में आने से बच गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed