फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Brothers died in road accident at Siwani Mandi

सिवानी मंडीः स्कूल बस और बाइक में भिडंत, चचेरे भाइयों की मौके पर हुई मौत

Sat, 08 Feb 2020 03:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Feb 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Two Brothers died in road accident at Siwani Mandi
स्कूल बस और बाइक में टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गढ़वा-भेरां गांव के बीच एक स्कूल बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो चेचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की वजह से घबराए हुए बच्चों को किसानों ने बस से उतारा और किसी दूसरे वाहन में सवार कर उन्हें उनके घर पहुंचाया। 

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ भिवानी ले गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक भेरां निवासी प्रदीप व उसका चचेरा भाई दिलबाग दोनों एक बाइक पर सवार होकर गांव से सिवानी आ रहे थे। 
विज्ञापन


रास्ते में छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही मॉर्डन स्कूल गैंडावास की एक बस कच्चे रास्ते से अचानक सड़क पर आ गई। इस दौरान भेरां की तरफ से बाइक पर सवार होकर सिवानी आ रहे दोनों बाइक सवार युवक बस की चपेट में आ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया और टक्कर का शोर सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग मदद के लिए मौके पर दौड़े और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिवानी ले गई। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच कर रहे एसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आरोपी बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed