{"_id":"5e0700488ebc3e87f2539d6d","slug":"two-boys-died-in-road-accident-on-delhi-jaipur-high-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भिड़े छह वाहन, दो युवकों की मौत, 12 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भिड़े छह वाहन, दो युवकों की मौत, 12 से ज्यादा लोग घायल
Sat, 28 Dec 2019 01:05 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर भिड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक के बाद एक छह वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत की खबर है। 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा के रेवाड़ी में हाईवे नंबर आठ पर यह हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वाहनों को सड़क से हटवाने के लिए पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद ही हाईवे पर लगा जाम खुल पाया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे अलवर से एक पिकअप सब्जी लेकर दिल्ली जा रही थी। कोहरे के चलते ओठी कट के पास पिकअप पलट गई। इसके बाद देखते-देखते 6 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक बस भी टकराई, जिसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस जयपुर से दिल्ली जा रही थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस चालक का पैर कटकर दूर जा गिरा। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।