फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two BJP ministers controversial statement in haryana

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बोले- 'साल में एकाध ही जवान होते हैं शहीद, बढ़वाएंगे राशि'

Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद Updated Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Two BJP ministers controversial statement in haryana
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
भाजपा के दो मंत्रियों के शनिवार को दो कार्यक्रमों में बिगड़े बोल सामने आए। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शहीदों पर तो प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह सर्जिकल स्ट्राइक कार्यक्रम में शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित करने आए थे। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत पर परिजनों को दी जाने वाली राशि में मुख्यमंत्री से कहकर बढ़ोतरी करवाने की कोशिश करेंगे, क्योंकि साल में प्रदेश का एकाध सैनिक ही मरता है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान से कार्यक्रम में पहुंची शहीद परिवारों की महिलाओं ने कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन


शहीदों की पत्नियों ने कहा कि एक तरफ सरकार फौज में युवाओं को भर्ती होने के लिए प्रेरित कर रही है। दूसरी ओर नेता शहीदों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने बेटों को फौज में भर्ती करवाएं और उनकी शहादत दिलवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें शहादत की कीमत पता चलेगी। अगर मंत्रियों के बोल इसी तरह बिगड़े रहे तो वह भविष्य में शहीदों के लिए होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।
 

साल 1989 में शहीद हुए बुढ़ाखेड़ा के बलबीर की पत्नी राजबाला, साल 2000 में शहीद हुए कर्मगढ़ निवासी रमेश की पत्नी निर्देश के अलावा अर्बन ईस्टेट निवासी वीरांगना शीला देवी ने कहा कि शहीदों के सम्मान के नाम पर कार्यक्रमों का आयोजन सरकारें करती हैं लेकिन शहीदों को सम्मान किसी भी सरकार ने नहीं दिया। शहीदों के परिजनों को सैकड़ों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।

राहुल गांधी के डीएनए में इटली का अंश अधिक : शिक्षामंत्री

उधर, जींद जिले के किनाना गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते समय मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ गए। मंत्री के बोल ऐसे बिगड़े कि वह राहुल गांधी के डीएनए तक पहुंच गए। 

शिक्षामंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि ‘यू छोरा, जैसे अपने यहां कुंआरे हांडैं सैं।’ जिस पार्टी ने 60 साल देश में राज किया, उन्हें यह इटली आला छोरा ही मिला और लोग कहां गए? इसके डीएनए में फर्क है। इसमें इटली का डीएनए ज्यादा है। 

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी का डीएनए सही था। नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते चीनी प्रधानमंत्री से अटल बिहारी वाजपेयी का परिचय करवाते हुए उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया था। पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी ने देश का सिर ऊंचा किया, लेकिन राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed