फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two BJP leaders of Punjab got a place in JP Nadda's new team

जेपी नड्डा की नई टीम में पंजाब के तरुण चुघ और इकबाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 27 Sep 2020 10:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Sep 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Two BJP leaders of Punjab got a place in JP Nadda's new team
तरुण चुघ - फोटो : facebook.com/tarunchughbjp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले अमृतसर के तरुण चुघ को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। नड्डा ने उन्हें कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब से प्रशासनिक अनुभव रखने वाले इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


तरुण चुघ को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद यह तय हो गया है कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है। हालांकि चुघ इससे पहले भी अमित शाह की टीम में दो बार राष्ट्रीय मंत्री के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जिम्मेदारी देख चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली के सह प्रभारी और अंडमान निकोबार राज्य के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 
विज्ञापन


संगठन स्तर पर उनके अनुभवों को देखते हुए और संघ परिवार के मजबूत आधार के कारण पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया हुआ है। वहीं आनंदपुर साहिब से पंजाब में प्रशासनिक पद से सेवानिवृत्त हुए इकबाल सिंह लालपुरा को संगठन स्तर पर कार्य का बेहतर अनुभव नहीं है लेकिन पंजाब को बेहतर समझने और प्रशासनिक अनुभवों को देखते हुए उन्हें कार्यकारिणी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इन दोनों नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed