{"_id":"822ecbc6e46f3cd7b2d688d1728f043c","slug":"two-asi-suspended-sho-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एएसआई सस्पेंड, एसएचओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एएसआई सस्पेंड, एसएचओ लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो, कालका
Updated Sat, 22 Feb 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस में एक महिला का टैबलेट चोरी होने के बाद जीआरपी द्वारा वीरवार को ट्रेन के दो वेटर और एक स्वीपर की पिटाई करने के मामले में दो एएसआई और एसएचओ पर गाज गिर गई।
जीआरपी के आला अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई रतन चंद और बाबू राम को सस्पेंड कर दिया, जबकि एसएचओ बलकार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
साथ ही इनक्वायरी भी शुरू कर दी गई है। उधर, शुक्रवार को कालका-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय पर रवाना हुई।
शताब्दी के सी-6 कोच से टैबलेट चोरी होने की शिकायत के बाद जीआरपी ने कैटरिंग के दो वेटर और एक स्वीपर को पूछताछ के लिए बुलाया था।
इन्हीं कर्मचारियों ने जीआरपी के तीन अधिकारियों पर पिटाई का आरोप लगाया और यह जानकारी मिलते ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने वीरवार शाम की शताब्दी को रोककर स्टेशन पर हंगामा कर दिया।
इससे यह ट्रेन करीब डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुई, वह भी बिना कैटर्स के। ये कर्मचारी आरोपी अफसरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
जीआरपी के आला अधिकारियों ने कर्मचारियों की पिटाई करने के आरोप के बाद एसएचओ सहित तीन अफसरों पर कार्रवाई की।