{"_id":"5fc409ab8ebc3e9bad322993","slug":"two-arrested-for-bike-theft-10-two-wheeler-recovered-chandigarh-news-pkl395601170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी में दो गिरफ्तार, 10 दोपहिया वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी में दो गिरफ्तार, 10 दोपहिया वाहन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि नशे के लिए वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों में सेक्टर-52 के टिन कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ छंगा (22) और प्रदीप कुमार उर्फ पप्पन (18) हैं। रविवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
क्राइम ब्रांच को शनिवार को सूचना मिली कि शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोपी सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद टीम ने सेक्टर-12 लाइट प्वाइंट के मोड़ के पास नाका लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रोहित बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पांच दोपहिया वाहन बरामद हुए। आरोपी की गिरफ्तारी से टीम ने सेक्टर-3 और 17 थाने में दर्ज बाइक चोरी का दो मामला सुलझा लिया है। वहीं, टीम ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भी टीम ने शहर के अलग अलग जगहों से पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। टीम की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप के खिलाफ मनीमाजरा थाने में एक्टिवा चोरी का मामला दर्ज है। प्रदीप आठवीं तक पढ़ा है और वह सेक्टर-52 में डीजे का काम करता है, जबकि आठवीं पास रोहित नौकरी करता है।