फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused of mobile snatching arrested, three phones and a bike recovered

Chandigarh News: मोबाइल स्नैचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फोन और बाइक बरामद

Mon, 08 Sep 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused of mobile snatching arrested, three phones and a bike recovered
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने एक दिन का रिमांड पूरा होने पर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कांसल निवासी पीड़ित संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सेक्टर-46 स्थित एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। 1 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। सेक्टर-46 के बीट बॉक्स के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो युवक मोबाइल झपटकर भाग गए। दोनों आरोपी बिना हेलमेट के थे। बाइक चालक ने पीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद मोहाली के गांव कुंभड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय दिलखुश कुमार और 27 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उनके पास से मोबाइल और बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed