फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused of attacking GGDSD college student arrested

Chandigarh News: जीजीडीएसडी कॉलेज के छात्र पर हमला करने के दो आरोपी काबू

Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two accused of attacking GGDSD college student arrested
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से पहले सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज के एक 19 वर्षीय छात्र को घेर कर उस पर रॉड, बेसबॉल बैट और ईंटों से हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जीरकपुर के 21 वर्षीय एकम जोत सिंह और रूपनगर के 23 वर्षीय एकम प्रीत सिंह के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गैरकानूनी रूप से जुटने, हथियारों समेत दंगा करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, आपराधिक रूप से रास्ता रोकने और धमकाने की धाराओं में बीते 8 अगस्त को मामला दर्ज किया था। आरोपियों में राहुल चौधरी, एकम सहगल, एकम सिद्धू, कुलदीप, अमन मलिक, तुषार मेहरा, मंजोत, दीप बैदवान, हरप्रीत बैदवान, कमल सेखों, सिमर और गगन बैदवान का नाम शामिल था। थाना पुलिस के मुताबिक मामले में दोनों आरोपियों को पकड़ जमानत पर छोड़ दिया गया है। मामले में अब तक आधा दर्जन हमलावरों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed