फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused arrested in carjacking case at gunpoint

Chandigarh News: गन पॉइंट पर कार लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in carjacking case at gunpoint
मोहाली। 13 दिसंबर को आईटी सिटी क्षेत्र से गन पॉइंट पर छीनी कार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विक्रम मसीह और विलियम मसीह निवासी गांव माहल थाना कलानौर जिला गुरदासपुर हाल निवासी गांव नानू माजरा थाना सोहाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से छीनी कार और एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि दीपक निवासी सेक्टर-82ए ने आईटी पुलिस को शिकायत दी थी। उसमें कहा गया कि वह चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित लिव स्पेस होम इंटीरियर्स कंपनी में बिजनेस मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 12 दिसंबर की शाम करीब पौने 8 बजे वह अपनी लाल रंग की कार में कंपनी से अपने पीजी लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह पीजी के सामने कार खड़ी कर फोन कॉल सुन रहा था, तभी पीछे से बाइक पर एक युवक आया। आरोप है कि युवक ने रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की और अचानक कार का दरवाजा खोलने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल निकालकर लोड की और गोली मारने की धमकी देकर कार की चाबी छीन ली। जान बचाने के लिए दीपक कार से नीचे उतर गया। बदमाश कार लेकर भाग गया। मौके पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गया। पीड़ित के अनुसार कार में कंपनी का लैपटॉप, आईफोन 14 प्लस, एयरपॉड्स, चार्जर, एटीएम व क्रेडिट कार्ड, वाहन की दूसरी चाबी, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी रखी थी। घटना के बाद उसने पुलिस को शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed