फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused arrested for snatching a mobile phone from a passenger heading to the bus terminal.

Chandigarh News: बस अड्डे जा रहे यात्री से मोबाइल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching a mobile phone from a passenger heading to the bus terminal.
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव अटावा निवासी 23 वर्षीय मुनिया और 21 वर्षीय रोहित उर्फ अंड्डा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से शिकायतकर्ता का मोबाइल, आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 29 जून को दर्ज मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों को सेक्टर-42 लेक के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वे चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में वहां पहुंचे थे। शिकायतकर्ता हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी अजय कुमार ने बताया था कि 28 जून की रात सेक्टर-42 स्थित शराब के ठेके के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका ओप्पो ए-15 मोबाइल झपट लिया था, जिसके कवर में आधार कार्ड भी रखा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी आईएसबीटी और आसपास अकेले यात्रियों को निशाना बनाते थे तथा मोबाइल बेचकर नशे के लिए पैसे जुटाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed