फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   turban controvercy, sikh students, sent marry school, anandpur sahib, teacher appolize, punjab

पगड़ी बांध स्कूल आने पर 4 छात्रों को क्लास से निकाला, मांगी माफी

Wed, 01 Jun 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनंदपुर साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, आनंदपुर साहिब Updated Wed, 01 Jun 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
turban controvercy, sikh students, sent marry school, anandpur sahib, teacher appolize, punjab
देर शाम स्कूल प्रबंधकों और आरोपी शिक्षक ने लिखित में माफी मांगी।
विदेशों में होते रहे सिखों पर नस्लीय हमले अब पंजाब में भी शुरू हो गए हैं। ताजा मामला सामने आया आनंदपुर साहिब में। यहां के एक निजी स्कूल में पगड़ी पहनकर आए 4 छात्रों को शिक्षक ने क्लास से बाहर निकाल दिया। मामला बढ़ा तो देर शाम स्कूल प्रबंधकों और आरोपी शिक्षक ने लिखित में माफी मांगी। 
विज्ञापन


मामला, सोमवार को गांव जिंदवड़ी के सेंट मैरी स्कूल में सामने आया। यहां 4 छात्रों को इसलिए क्लास से बाहर निकाल दिया, क्योंकि वो पगड़ी बांधकर और कड़ा डालकर स्कूल आए थे। छुट्‌टी के बाद छात्रों ने घर आकर अभिभावकों को बताया। छात्र के माता पिता ने इस घटना  के बारे में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह से लिखत में शिकायत की। इस पर सिंह साहिब व सिख जत्थेबंदियो की ओर से सख्त नोटिस लिया गया। इस के चलते इस स्कूल  के पीटी टीचर व स्कूल मैनेजमेंट को लिखित में माफी मांगनी पड़ी। 
विज्ञापन


स्कूल के छात्र परमिंदर  सिंह पुत्र हरदियाल सिंह , गुरविंदर सिंह पुत्र भाग सिंह, रवनीत सिंह  पुत्र तरनजीत सिंह , सुखविंदर सिंह  पुत्र  संरजीत सिंह आनंदपुर साहिब ने  बताया कि सुबह जब वह पगड़ी बांध कर स्कूल पुहंचे तो पीटी  टीचर विरेंदर ने उन्हें कक्षा से बाहर खड़ा कर दिया ओर उनके साथ मारपीट की। छात्रों ने कहा कि उन्हें स्कूल में कड़ा आदि पहनने से भी रोका जाता है। छात्रों ने घर पहुंच कर अपने माता पिता को सारी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने इस संबंध में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार  सिंह साहिब ज्ञानी मल्ल  सिंह  को लिखित में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। ज्ञानी मल्ल  सिंह ने दोनो पक्षों को तख्त साहिब के  मीटिंग हाल में बुलाया। यहां स्कूल मैनेजमेंट व  पीटी टीचर की ओर से लिखित में माफी मागने के मामला शांत हुआ।


स्कूलों को लिखा जाएगा पत्र: शिक्षा मंत्री
मामला शिक्षा  मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के ध्यान में आया तो उन्होंने  जिला शिक्षा अधिकारी हरप्रीतइंद्र सिंह खालसा  व डीईओ प्राइमरी डॉ. हरचरनदास को मौके पर भेजा। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से बच्चों को पगड़ी बांधने के लिए रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल व टीचर से बात की है। उन्होंने अपनी गलती को माना  है। चीमा ने कहा कि इस तरह की घटना आगे से न  हो  इस लिए सभी स्कूलों को पत्र लिखने के लिए कहा जाएगा  कि बच्चों पर इस तरह की धार्मिक बंदिशें न लगाई जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed