फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tulsi Vivah was celebrated with great enthusiasm, the Lord's wedding procession came out and the rounds were taken.

Chandigarh News: तुलसी विवाह पर रही धूम, निकली भगवान की बरात, हुए फेरे

Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Vivah was celebrated with great enthusiasm, the Lord's wedding procession came out and the rounds were taken.

विज्ञापन
चंडीगढ़। तुलसी विवाह पर शहर के मंदिरों में धूम रही। भगवान की बरात निकली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु साथ रहे। ढोल और बैंड-बाजे के साथ बरात में श्रद्धालु भगवान का नाम जप करते चलते रहे।
शाम में फेरे के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। मंदिर में तुलसी विवाह के साथ-साथ दो जरूरतमंद कन्याओं का विवाह हुआ। मंदिर की ओर से नवदंपती को जीवन चलाने के लिए सामान और उपहार प्रदान किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग मंदिर में आए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। बरात के दौरान ठाकुर जी की पालकी को आकर्षक तरीके से सजाया गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर में विवाह का मंडप सजाकर भगवान का माता तुलसी से विवाह कार्य संपन्न काया गया। मंदिर के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-40 के श्री हनुमंत धाम में माता तुलसी का विवाह शालिग्राम के साथ बहुत ही धूमधाम के साथ हुआ। मंदिर की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि श्री जय कृष्णा महिला मंडल भगवान कृष्ण जी को दूल्हे के रूप में बरात के साथ खूब बैंड बाजे और ढोल के साथ लेकर आए।
श्री हनुमंत धाम में माता तुलसी को दुल्हन के रूप में सजाया गया और इनका विवाह बहुत ही धूमधाम के साथ ढोल नीना तिवारी ने बताया कि 151 तुलसी के पौधे बांटे गए।
सेक्टर-37 के भगवान परशुराम भवन तुलसी विवाह बड़े धूम धाम से मनाया गया। श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने बताया कि महिला संकीर्तन मंडली के सहयोग से यह आयोजन किया।
देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के मुख्य कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली ने विधिवत कर्म कांड सहित विवाह की प्रक्रिया को यज्ञ सहित संपन्न कराया।
सेक्टर-19 के कौशलेंद्र सीताराम मंदिर में तुलसी विवाह संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी के महासचिव सुरेंद्र खत्री ने बताया कि भव्य बरात निकली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में भंडारा का आयोजन हुआ।

सेक्टर-32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से हुआ। आकर्षक तरीके से बारात निकाली गई। महिला मंडली ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed