फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truth behind to appoint dr. devvrat as himachal pradesh governor

डॉ. देवव्रत को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाने के पीछे का सच

Sun, 09 Aug 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 09 Aug 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
truth behind to appoint dr. devvrat as himachal pradesh governor

आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाकर भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी का मानना है कि आरक्षण रद होने से खफा जाटों खास करके हरियाणा के जाटों की नाराजगी इस कदम से दूर होगी।

विज्ञापन


मूल रूप से पानीपत जिले के पावटी गांव के निवासी आचार्य देवव्रत साधारण जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा हिसार के आर्य समाजी ब्रह्म महाविद्यालय में हुई। पिछले करीब तीन दशक से वे कुरूक्षेत्र में आर्य समाज द्वारा संचालित गुरुकुल में प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई से संबद्ध यह ‘गुरुकुल’ वास्तव में प्राचीन और आधुनिक शिक्षा प्रणाली का मिश्रण है। आम तौर पर राजनीति से दूर अध्ययन-अध्यापन की दुनिया में व्यस्त रहने वाले आचार्य देवव्रत को राज्यपाल बनाकर भाजपा ने हरियाणा के करीब 70 लाख जाटोंको साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट बहुल राजनीतिक माहौल बना बड़ा कारण

truth behind to appoint dr. devvrat as himachal pradesh governor

गौरतलब है कि  हरियाणा में शुरू से ही जाटों की भूमिका राजनीति में प्रभावी रही है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि प्रदेश में जाटों की बड़ी संख्या होने के साथ ही उनका राजनीतिक रूप से जागरूक होना भी है।

अनुमान के मुताबिक करीब 2 करोड़ 54 लाख की आबादी वाले हरियाणा में गुरनाम कमीशन के आधार पर 25 प्रतिशत आबादी जाटों की है। इस लिहाज से लगभग 70 लाख जाट है। खास बात यह भी है कि इनमें से जाट समुदाय का बड़ा वर्ग आर्यसमाजी है।

इस लिहाज से भाजपा ने आचार्य देवव्रत को राज्यपाल बनाकर जाटों के साथ ही आर्य समाज को भी साधने का प्रयास किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे।

जानकारों के मुताबिक इस दौरान जाट आरक्षण रद्द होने के मसले पर भी चर्चा हुई थी। इस चर्चा के दौरान आचार्य देवव्रत की नियुक्ति से राजनीतिक फायदे के गणित पर भी विचार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed