फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck hit the block, car rider injured, police personnel narrowly escaped

ट्रक ने नाके में मारी टक्कर, कार सवार घायल, पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बचे

Sat, 26 Mar 2022 02:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Truck hit the block, car rider injured, police personnel narrowly escaped
चंडीगढ़। प्रेस लाइट प्वाइंट के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पुलिस नाके पर एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। हादसे के बाद आरोपी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार सवार घायल को पीजीआई पहुंचाया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने जीरकपुर एल्फिन रेजिडेंसी निवासी कार सवार घायल पुष्पिंदर सिंह परमार की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात को पुलिस प्रेस लाइट प्वाइंट के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने पुष्पिंदर सिंह परमार की होंडा अमेज कार को रोका तभी मटका चौक की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी और पुलिस के बैरिकेड्स भी उड़ा दिए। टक्कर लगने से कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई और चालक पुष्पिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि नाके पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं टक्कर लगने के बाद कार सवार पुष्पिंदर ट्रक चालक से हाथापाई करने लगा तो ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने राजस्थान नंबर के ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इलाज के लिए पुष्पिंदर को पीजीआई पहुंचाया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed