फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Troubled by money transactions, he hanged himself and died

Chandigarh News: पैसों के लेनदेन से परेशान होकर फंदा लगाया, मौत

Mon, 25 Nov 2024 07:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Troubled by money transactions, he hanged himself and died
चंडीगढ़। मनीमाजरा स्थित माड़ीवाला टाउन में रहने वाले जसबीर सिंह के बीते शनिवार की रात करीब दो बजे फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जसबीर सिंह गाड़ी चालक था। वह पैसों के लेनदेन को लेकर कई दिनों से परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जसबीर सिंह रात को खाना खाने के बाद परिवार सहित सो गया था। रात करीब दो बजे जब उसकी पत्नी की आंख खुली तो देखा कि जसबीर सिंह फंदे पर लटका था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और सेक्टर-16 जीएमएसएच की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति ने किसी से कर्ज ले रखा था। इसे लेकर वह पिछले कई दिनों से परेशान था। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed