फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trolley collided with school bus in khanna of Punjab

Punjab: कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी स्कूल बस से टकराया ट्राला, टीचर को लेने के लिए रुका था ड्राइवर

Tue, 30 Jan 2024 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 04:32 PM IST
सार

दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस दोराहा से बच्चों को लेने के बाद नहर वाली सड़क पर अजनोद के गुरुद्वारा साहिब के पास खड़ी थी। बस एक टीचर को लेने के लिए रुकी थी। इसी बीच पीछे से लोडेड ट्राला आया। जब तक ट्राला ड्राइवर ने बस देखी तब तक ट्राला काफी नजदीक आ चुका था।

विज्ञापन
Trolley collided with school bus in khanna of Punjab
खन्ना में हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना के दोराहा में मंगलवार को धुंध के कारण स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। एक ट्राले की टक्कर के बाद स्कूल बस पलट गई। हादसे के समय बस में दो बच्चे, ड्राइवर और हेल्पर थे। सभी सही सलामत हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस दोराहा से बच्चों को लेने के बाद नहर वाली सड़क पर अजनोद के गुरुद्वारा साहिब के पास खड़ी थी। बस एक टीचर को लेने के लिए रुकी थी। इसी बीच पीछे से लोडेड ट्राला आया। जब तक ट्राला ड्राइवर ने बस देखी तब तक ट्राला काफी नजदीक आ चुका था। ट्राले को रोकने की कोशिश भी की गई लेकिन लोडेड ट्राला रोका नहीं जा सका और बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर मौके पर खड़ा रहा। उसने कहा कि ये स्कूल बस वाले की लापरवाही है जिसने धुंध के बीच सड़क के बीचों-बीच बस रोकी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने कहा कि बस सड़क किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रहा बचाव
दोराहा थाना एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद वे मौके पर पहुंच गए थे। बस में सवार बच्चे, ड्राइवर, हेल्पर सही सलामत थे। ट्राला ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

फिरोजपुर में बस-टिप्पर टकराए
फिरोजपुर में मंगलवार सुबह धुंध के चलते कैनाल कालोनी के पास बस और टिप्पर की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के चालक गंभीर जख्मी हो गए। बस में बैठी लगभग 10 सवारियों को मामूली चोटें आई। दोनों चालकों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है।

राजपुरा में सामान से भरा कैंटर पलटा
दिल्ली से लुधियाना जाते हुए राजपुरा के नौगजा पीर के पास कोहरे के चलते सामान से भरा कैंटर पलट गया। हादसे में ड्राइवर काला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को बाहर निकाल राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed