फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   triple talaq case in rewari of haryana

माता-पिता ने नहीं बेचा, पति ने दिया तलाक तो की दूसरी जगह शादी...जानें क्या है मामला

Wed, 16 Jan 2019 12:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 16 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
triple talaq case in rewari of haryana
सांकेतिक तस्वीर

रेवाड़ी निवासी एक मौलवी द्वारा अपने सास-ससुर पर पत्नी व बेटी को 40 हजार रुपये में बेचने के आरोपों के बाद पुलिस द्वारा शुरू की जांच में मामला तीन तलाक का निकला। मंगलवार को गोकलगेट पुलिस चौकी ने महिला को बरामद कर अदालत में पेश किया। यहां महिला ने बयान में कहा कि माता-पिता द्वारा उसको बेचे जाने का आरोप निराधार है। आरोप लगाया कि पति ही उसके साथ मारपीट करता था। उसने मुझे तलाक दे दिया था। इसके बाद ही उसकी दूसरे युवक के साथ शादी की गई, और वह अपने दूसरे पति के साथ खुश है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर निवासी एक मौलवी ने न्यायाधीश मोहित अग्रवाल को शिकायत देते हुए कहा था वह मूल रूप से नूंह जिले का रहने वाला है और अलवर जिला निवासी युवती से दो साल पहले उसका विवाह हुआ था। दोनों की एक साल की बेटी है। छह माह पूर्व सास-ससुर अपनी बेटी को मायके ले गए थे। बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पत्नी से बातचीत बंद करा दी।
विज्ञापन


 इसके बाद वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया। वहां से उसको बैरंग लौटा दिया। अब लगभग एक माह बाद एक व्यक्ति आया और पत्नी व बेटी के 40 हजार रुपये मांगे। मौलवी की शिकायत के अनुसार उसने कहा था कि उसने दोनों को 40 हजार रुपये में खरीदा है। इस शिकायत के बाद एसीजेएम मोहित अग्रवाल ने मौलवी सहित उसके परिवार को बुलवाया और शिकायत लेने के बाद गोकल गेट पुलिस चौकी को मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 गोकलगेट पुलिस चौकी ने शनिवार को दोनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने महिला को राजस्थान से बरामद कर अदालत में पेश किया और 164 के तहत बयान कराए। अदालत में पहुंची मौलवी की पूर्व पत्नी ने इन तमाम आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मौलवी ने उसके माता-पिता को बदनाम करने का प्रयास किया है।

 मौलवी ने उसको तलाक दिया था और इसके बाद पंचायत के नाम पर हमारे घर जाकर परेशान किया। इसके अलावा उसको धमकी भी दी गई थी। माता-पिता ने तलाक के बाद ही मेरा दूसरा निकाह कराया है। मैं अब दूसरे पति के साथ खुश हूं। बयान के बाद अदालत ने महिला को माता-पिता के साथ भेज दिया।

मौलवी की शिकायत के बाद महिला को बरामद कर अदालत में पेश किया गया था। महिला ने बताया है कि उसको तलाक दिया गया था जिसके बाद ही उसके माता-पिता ने उसका दूसरा निकाह कराया। उसे घर भेज दिया गया। मामले में कार्रवाई की जाएगी।-ब्रह्मजीत सिंह, चौकी प्रभारी गोकल गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed