{"_id":"5f5a894f8ebc3e43a36813ca","slug":"trinity-792-new-people-were-found-four-died-three-them-chandigarh-mohali-chandigarh-news-pkl387496496","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में 792 नए संक्रमित मिले, चार की मौत, मृतकों में तीन चंडीगढ़ और एक मोहाली का रहने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में 792 नए संक्रमित मिले, चार की मौत, मृतकों में तीन चंडीगढ़ और एक मोहाली का रहने वाला था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में वीरवार को कोरोना से जहां चार और लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं 792 नए संक्रमितों के मिलने से हड़कंप की स्थिति रही। नए मरीजों में चंडीगढ़ के 283, मोहाली के 275 और पंचकूला के 234 संक्रमित शामिल हैं। वहीं, मृतकों में तीन चंडीगढ़ जबकि एक मोहाली का रहने वाला था।
चंडीगढ़ में जिन तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई, उनकी पहचान मनीमाजरा निवासी 46 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-48 निवासी 66 वर्षीय वृद्ध के अलावा सेक्टर-22 निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। तीनों ही मृतक पहले किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। वहीं, ठीक होने पर 191 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। शहर में अब तक कोरोना से 80 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 6987 हो गई है। पॉजिटिव केस सेक्टर सात, आठ, नौ, 10, 11, 12,14, 15, 19, 20 आदि में आए हैं। सेक्टर 21 से लेकर 51 तक में कई मरीज कोरोना की चपेट में आए हैं। इनके अलावा बापूधाम, बहलाना, बुड़ैल, दड़वा, धनास, हल्लोमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेस एक व दो, किशनगढ़, मलोया, खुड्डा लाहौरा, मनीमाजरा, पीजीआई कैंपस, रायपुर खुर्द, रामदरबार, मौलीजागरां में भी कोरोना के केस आए हैं।
उधर, मोहाली जिले में वीरवार को 275 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। वहीं, एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है। वह किडनी और शूगर के मरीज थे और पीजीआई में इलाज चल रहा था। वहीं, 293 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। मोहाली में अब तक कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 5856 हो गई है जबकि एक्टिव केस 2135 और 3596 मरीज ठीक हुए हैं। 125 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पंचकूला में 234 नए संक्रमित मिले ंचकूला। जिले में वीरवार को 234 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें पंचकूला के 174 मामले हैं जबकि 60 संक्रमित अन्य जिलों और राज्यों से जुड़े हैं। सेक्टर-15 में 17 और पिंजौर में सर्वाधिक 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उनको होम क्वारंटीन किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले के गांव अभयपुर, हरीपुर, भरेली, चौकी, कर्णपुर, सेक्टर-1, 2, 7, 14, 18, 26, 28 में एक एक, खटौला, टिपरा, सेक्टर-6, 11, 17, में 2-2, अमरावती एनक्लेव, एमडीसी सेक्टर-5, सेक्टर-4, 9, रायपुररानी में 3-3, बरवाला, राजीव कॉलोनी में चार- चार, सेक्टर 12 ए में 5-5, सेक्टर-16 में 6, सेक्टर-21 में 7, सेक्टर-25 में 8, सेक्टर-10 में 10, सेक्टर-8 में 13, कालका, सेक्टर-20, में 11, सेक्टर-19 में 14, सेक्टर-15 में 17 पिंजौर में 22, मामले पॉजिटिव आए हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालोें की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। उनको होम क्वारंटीन किया जाएगा।