{"_id":"666a348b5a460e0a22063cf6","slug":"trident-stallions-won-the-first-match-due-to-gurnoors-bowling-chandigarh-news-c-16-pkl1043-443289-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गुरनूर की गेंदबाजी से ट्राइडेंट स्टैलियंस ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गुरनूर की गेंदबाजी से ट्राइडेंट स्टैलियंस ने जीता पहला मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शानदार फॉर्म में चल रहे पेसर गुरनूर बरार ने एक बार फिर अपनी विकेट लेने की क्षमता का परिचय दिया और ट्राइडेंट स्टैलियंस को जीत दिलाई। आईएस बिंद्रा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में चल रहे दूसरे शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टैलियंस ने जेके सुपर स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से मात दी। गुरनूर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए (4-0-20-4) स्ट्राइकर्स को 20 ओवर में 153/9 रन पर रोकने में मदद की।अब उनके नाम दो मैचों में नौ विकेट हैं। इस जीत के साथ ट्राइडेंट स्टैलियंस ने टूर्नामेंट में अपने पहले अंक अर्जित किए। वह मंगलवार को खेले गए अपने शुरुआती मैच में एग्री किंग्स नाइट्स से हार गए थे। प्रभसिमरन सिंह की अगुआई में स्टैलियंस वीरवार को खेले जाने वाले शेर-ए-पंजाब टी-20 कप के अपने तीसरे मैच में बीएलवी ब्लास्टर्स से भिड़ेंगे।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स को अच्छी शुरुआत मिली, क्योंकि सलामी बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने तेजी से स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि वे नियमित अंतराल पर दूसरे छोर पर विकेट गंवाते रहे। शिवेन रहेजा (1), सत्यम शर्मा (11) और कप्तान सनवीर सिंह (4) कुछ ही समय में डग-आउट में वापस लौट गए। शाहबाज संधू के साथ कार्तिक ने स्ट्राइकर्स के लिए सांझेदारी की और पारी को आगे बढ़ाया। स्ट्राइकर्स के लिए कार्तिक ने 33 गेंदों में 51 और शाहबाज ने 31 गेंदों में 44 रन बनाए। दोनों ने अपनी पारी में चार-चार बड़े छक्के लगाए। रमनदीप सिंह ने कार्तिक को आउट किया और गुरनूर ने शाहबाज को चलता किया। गौरव मार्कन ने 14 गेंदों में 24 रन बनाकर स्ट्राइकर्स को 153/9 रन तक पहुंचाया। गुरनूर के 4 विकेट के अलावा साहिल शर्मा और रमनदीप ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में ट्राइडेंट स्टैलियंस ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने 19.2 ओवर में 156/4 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विहान मल्होत्रा ने आक्रामक रुख अपनाया और स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों को संभलने नहीं दिया। कप्तान प्रभसिमरन दूसरे छोर पर थे। साहिल खान ने प्रभसिमरन का विकेट 16 रन पर लिया। स्पिनर प्रेरित दत्ता ने अभय चौधरी (13) को आउट कर स्ट्राइकर्स को मैच में वापस ला दिया। सलिल अरोड़ा ने धमाकेदार शुरुआत की और 31 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। साहिल शर्मा ने छह गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाकर स्टैलियंस को जीत दिला दी।
विज्ञापन
13 जून को होने वाले मैच :
पहला मैच : बीएलवी ब्लास्टर्स बनाम ट्राइडेंट स्टैलियंस, दोपहर 3:00 बजे
दूसरा मैच : जेके सुपर स्ट्राइकर्स बनाम रॉयल फैंटम्स बनाम एग्री किंग्स नाइट्स, शाम 7:15 बजे