फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus covid-19 cases in Chandigarh, Panchkula corona virus update, corona in Mohali

ट्राइसिटी में रिकॉर्ड 473 नए पॉजिटिव मिले, मोहाली में तीन और पंचकूला में दो की मौत

Sat, 29 Aug 2020 11:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Corona virus covid-19 cases in Chandigarh, Panchkula corona virus update, corona in Mohali
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को जहां पांच और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं रिकॉर्ड 473 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें चंडीगढ़ के 261, मोहाली के 110 और पंचकूला के 102 संक्रमित शामिल हैं। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, मृतकों में तीन मोहाली के जबकि दो पंचकूला के हैं। संक्रमण का दायरा दिनोंदिन बढ़ने से प्रशासनिक अफसरों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है।

विज्ञापन


मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक व्यक्ति की उम्र 70 वर्ष थी। उन्हें दिल की बीमारी थी और वह जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती थे जबकि फेज-7 में 49 वर्षीय पुरुष की पारस अस्पताल में मौत हुई है। इनके अलावा सेक्टर-71 के 68 वर्षीय पुरुष की आईवी अस्पताल में मौत हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को मिले 110 संक्रमितों में मोहाली शहर के 48, खरड़ के 20, ब्लॉक घडुआं के 22, लालड़ू का एक और कुराली के 3 केस शामिल हैं। वहीं, मोहाली में शनिवार को 87 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 3424 पहुंच गई, 1862 ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी 1491 मरीज सक्रिय हैं और 71 लोगोें की कोरोना ने जान ले ली है। सिविल सर्जन ने बताया कि हम सभी को इस कोराना काल में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरा पालन करना चाहिए। उधर, पंचकूला में जिन दो संक्रमितों की मौत हुई है, उनकी पहचान सेक्टर-4 निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-12ए निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है। पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है।


वहीं, चंडीगढ़ में शनिवार को 261 पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा। यह एक दिन में मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। हाल यह है कि तेजी से बढ़ते मरीजों पर काबू पाने की प्रशासन की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं।

 

शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या देखते-देखते चार हजार के करीब पहुंच गई है। शनिवार को 261 मरीजों के मिलने के बाद पॉजिटिव केसों की संख्या 3985 हो गई है। वहीं अब तक 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच शनिवार को 141 मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने की सूचना ने थोड़ी राहत दी। हालांकि 97 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

इंडस्ट्रियल एरिया में भी पहुंचा संक्रमण

शनिवार को चंडीगढ़ में मिले 261 मरीजों में इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन के एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। शहर में इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन से पहली बार पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा सेक्टर-35 के एक ही परिवार के 6 सदस्य और सेक्टर-41 के एक परिवार के छह और दूसरे परिवार के पांच सदस्यों समेत शहर के अलग-अलग इलाकों के 261 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।


चंडीगढ़ में 6 दिन में मिले 1067 मरीज

  • 29 अगस्त 261
  • 28 अगस्त 160
  • 27 अगस्त 188
  • 26 अगस्त 167
  • 25 अगस्त 174
  • 24 अगस्त 117

सीएम के प्रधान सचिव के कैंप के सात कर्मचारियों समेत 102 लोग मिले संक्रमित
पंचकूला में दो लोगों की कोरोना से मौत के साथ ही शनिवार को 102 नए संक्रमित मिले। संक्रमितों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव के कैंप स्टाफ के सात कर्मचारी शामिल हैं। जल्द से जल्द सैंपल लेने के साथ ही इन लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। शनिवार को पंचकूला के 96 लोग संक्रमित मिले जबकि छह लोग बाहरी राज्यों और जिलों से संबंधित हैं।

 

सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि करते कहा है कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाकर उनको ट्रेस करने में जुट गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर-4 से 1, सेक्टर-7 से 3, सेक्टर-9 से 1, सेक्टर-12 से 1, सेक्टर-12-ए से 4, सेक्टर-14 से 2, सेक्टर-15 से 6, सेक्टर-16 से 4, सेक्टर-17 से 3, सेक्टर-20 से 8, सेक्टर-21 से 5, सेक्टर-26 से 1, पिंजौर से 20, कालका से 26, हंगोला से 1, रायपुररानी से 2, रामगढ़ से 1, राजीव कॉलोनी से 1, इंदिरा कॉलोनी से 1, मोरनी से 2 और सूरजपुर से 3 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पंचकूला में छह मरीज अन्य जिलों के मिले हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश के 3, पंजाब से 1, चंडीगढ़ से 1 और हरियाणा के कुरुक्षेत्र से 1 कोरोना संक्रमित शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed