फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   triangle competiton in ABC, aap vs badal vs congress in punjab assembly election

विस चुनावः कांटेदार त्रिकोण, 'आप' बादल और कांग्रेस में किंग होगा कौन?

Thu, 05 Jan 2017 02:28 PM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Jan 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
triangle competiton in ABC, aap vs badal vs congress in punjab assembly election
पंजाब विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार कांटेदार मुकाबला होगा। बस देखना ये है कि 'आप', बादल और कांग्रेस में से किंग कौन बनेगा? चार फरवरी को मतदान की घोषणा के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए अब अगला एक महीना ‘करो या मरो’ की स्थिति का है। यह विधानसभा चुनाव कई मायनों में बीते चुनाव से अलग हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में आमतौर पर भाजपा व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) गठबंधन और कांग्रेस के बीच ही चुनावी जंग होती रही है, लेकिन पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव में दस्तक दी है। इस तरह जहां आगामी विधानसभा के लिए चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, वहीं तीनों दलों ने चुनाव से करीब एक साल पहले से ही अपने अभियान शुरू कर प्रदेश में चुनावी माहौल बनाए रखा है।
विज्ञापन


हालांकि, पंजाब में मुख्य मुकाबला उक्त तीन दलों के बीच ही माना जा रहा है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा), अकाली दल अमृतसर के नेतृत्व में पंथक फ्रंट, पूर्व कांग्रेसी जगमीत बराड़ के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस, आप के निलंबित सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रीय दलों का पंजाब फ्रंट और वामपंथी भी चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2012 में ऐसे रहे चुनाव के समीकरण

triangle competiton in ABC, aap vs badal vs congress in punjab assembly election
पंजाब सीएम और डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कुल 117 सीटों में 68 सीटें (शिअद 56+भाजपा 12) जीती थीं, वहीं कांग्रेस 46 सीटों के साथ विपक्ष में रही। निर्दलीय व अन्य के हिस्से में केवल 3 सीटें ही आई थीं, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में तस्वीर बिल्कुल अलग है।

बीते लोकसभा चुनाव में पंजाब से चार सीटें जीतने वाली आप ने दिल्ली से बाद पहली बार किसी राज्य के विधानसभा चुनाव में कदम रखा है और अब तक 117 में से 103 सीटों पर अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं।

पार्टी ने शिअद प्रत्याशी व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पारंपरिक सीट लंबी के अलावा डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की संभावित सीट जलालाबाद से अपने प्रत्याशी तय करने के साथ ही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

ऐसे में इन प्रमुख नेताओं की सीटों के परिणाम को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। दूसरी ओर, सत्ताधारी गठबंधन के तहत शिअद ने तो अपने हिस्से की 94 सीटों में से अब तक 76 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, लेकिन भाजपा अभी तक अपने हिस्से की 23 सीटों के लिए प्रत्याशी तय नहीं कर सकी है।

अकाली दल का चुनाव प्रचार जोरों पर है

triangle competiton in ABC, aap vs badal vs congress in punjab assembly election
सुखबीर बादल
ऐसे में जहां शिअद का चुनाव प्रचार अभियान पूरे जोरों पर है, वहीं भाजपा की ओर से प्रदेश प्रधान के नेतृत्व में विभिन्न रैलियों का आयोजन कर अभी चुनाव में अपनी उपस्थिति ही दिखाई जा रही है। कांग्रेस की ओर से भी कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं की सीटों का एलान करते हुए अब तक 61 से अधिक उम्मीदवारों का एलान किया जा चुका है।

यहां खास बात यह भी है कि शिअद और कांग्रेस की ओर से अपने प्रत्याशियों का एलान करते ही दोनों दलों में बगावत भी शुरू हो गई। इसमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति कांग्रेस की है। बीते दो महीनों के दौरान शिअद और कांग्रेस के बागियों का एक-दूसरे दल में शामिल होने का सिलसिला जारी रहा है। फिर भी, शिअद के खेमे में इस बात को लेकर थोड़ी राहत है कि चुनाव में तीसरे दावेदार के आने से वोट बंट सकते हैं, जिसका सीधा सत्तारूढ़ गठबंधन को होगा।

अन्य दलों में बसपा, पंथक फ्रंट और पंजाब फ्रंट ने भी कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूचियां जारी कर दी हैं। बुधवार को चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही अब राजनीतिक दलों के पास एक महीने का समय है। उम्मीद है कि सभी दल सबसे पहले अपने बाकी प्रत्याशियों के नामों का एलान करेंगे ताकि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए कम के कम तीन हफ्ते का समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed