फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trial begins against Kalyani Singh in Sippy Sidhu murder case

Chandigarh News: सिप्पी सिद्धू हत्याकांंड में कल्याणी सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू

Tue, 09 Jul 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Trial begins against Kalyani Singh in Sippy Sidhu murder case
चंडीगढ़। राष्ट्रीय निशानेबाज सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में आरोपी कल्याणी सिंह के खिलाफ सोमवार से अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रायल के पहले दिन चश्मदीद की गवाही हुई। इस दौरान अदालत के बाहर पुलिस तैनात रही। बता दें कि वर्ष 2015 में सिप्पी सिद्धू की सेक्टर-27 स्थित पार्क में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम में सिप्पी सिद्धू के शरीर से चार गोलियां निकली थीं। इस मामले में पहले कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका था लेकिन बाद में जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई थी। इसके बाद सबूतों के आधार पर सीबीआई ने महिला जज की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2022 में कल्याणी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। इस चार्जशीट में कुल 84 गवाह बनाए गए। कई महीनों बाद आरोपी कल्याणी को सीबीआई कोर्ट से जमानत मिली। सीबीआई ने अदालत में दायर अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि सिप्पी सिद्धू और कल्याणी क्लोज रिलेशनशिप में थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन सिप्पी के परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया था। सीबीआई ने अदालत में दिखाए दस्तावेजों में यह भी दावा किया था कि शादी से इन्कार के बाद सिप्पी ने कल्याणी की कुछ आपत्तिजनक फोटो परिवार और दोस्तों के बीच साझा कर दी थी जिसके चलते इन दोनों के बीच अनबन हुई थी। इसी कारण सिप्पी की हत्या को वारदात अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed