फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tree fell in girl school in chandigarh rain update news

चंडीगढ़ में बदला मौसम: तेज हवाओं के कारण गर्ल्स स्कूल के अंदर लगा पेड़ गिरा, ट्रांसफार्मर और पानी की टंकी टूटी

Thu, 29 Aug 2024 08:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 08:47 AM IST
सार

चंडीगढ़ में इस सीजन में 1 जून से लेकर अब तक 581.3 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी भी यह सामान्य से 17 फीसदी कम है।

विज्ञापन
Tree fell in girl school in chandigarh rain update news
चंडीगढ़ में पेड़ गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह बारिश और तेज हवाओं के कारण सेक्टर-20 के गर्ल्स स्कूल के अंदर का एक सफेदे का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ स्कूल से बाहर की तरफ पार्क की साइड गिरा। पेड़ बिजली की तारों पर गिरा, जिससे पास में मौजूद बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया। साथ में पब्लिक टॉयलेट की पानी की टंकी भी टूट गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम केंद्र ने वीरवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर कहा था कि दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है। गुरुवार सुबह से ट्राइसिटी का मौसम बदल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह8:30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8:30 बजे के बीच 48.8 एमएम बारिश हुई है। हालांकि बुधवार को पूरे दिन बिल्कुल बारिश नहीं हुई। दिन में धूप निकली रही। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा लेकिन रात में बारिश होने की वजह से न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को भी शहर के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed