{"_id":"578b23bf4f1c1b9332c4b4a3","slug":"treason-case-rampal-treason-case-rampal-refused-to-sign-treason-charge-file-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल सहित 42 का देशद्रोह की चार्ज फाइल पर हस्ताक्षर से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल सहित 42 का देशद्रोह की चार्ज फाइल पर हस्ताक्षर से इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में संत रामपाल, कोर्ट में पेशी के लिए जाता हुआ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशद्रोह मामले में रामपाल सहित 142 लोगों पर कोर्ट ने चार्ज लगा दिया है, लेकिन रामपाल समेत 42 में चार्ज फाइल पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक जेल में लगी अदालत में रामपाल ने कहा कि वे अपने वकील से बिना पूछे चार्ज फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। शनिवार को फिर रामपाल सहित 9 लोगों की सेंट्रल जेल टू में तीन मामलों में पेशी हुई।
जांच अधिकारी ने दी रामपाल के खिलाफ गवाही
मुकदमा नंबर 426 में जांच अधिकारी रोहताश कोर्ट में गवाही देने पहुंचे। उन्होंने रामपाल के खिलाफ गवाही दी। मुकदमा नंबर 443 में फाइल सेशन कोर्ट में भेजी हुई है। इस मामले में चार्ज लगना है। मुकदमा नंबर 427 में कोर्ट टाइम खत्म हो जाने के चलते सुनवाई नहीं हुई। तीनों मामलों में कोर्ट ने अगली तारीख 30 जुलाई लगा दी।
इस मामले में रामपाल व बलजीत सहित 9 लोगों की पेशी थी। रामपाल सेंट्रल जेल टू में ही था बाकी 7 लोगों को सेंट्रल जेल वन से पेशी पर ले जाया गया। बलजीत बेल पर बाहर था वह भी सेंट्रल जेल टू में पेशी पर कोर्ट में पहुंचा।
विज्ञापन
रामपाल सहित उनके समर्थकों ने देशद्रोह के मामले में लगे चार्ज फाइल पर हस्ताक्षर से इंकार कर दिया है। हम इस मामले को आगे चलाएंगे। मामला हाई कोर्ट लेकर जाएंगे।
- एपी सिंह, एडवोकेट रामपाल
शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक कोर्ट में अदालत लगी थी। रामपाल सहित 40-42 लोगों ने देशद्रोह के मामले में लगे चार्ज पर हस्ताक्षर करने से इनकार जरूर किया है। मगर वे हस्ताक्षर करें या न करे उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कानून अपना काम करेगा रामपाल पर आरोप तय हो गए हैं।
- महेंद्र पाल, डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी