फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traumatic incident, child and couple killed, Train accident

दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर बच्चे समेत दंपति की मौत

Wed, 23 Apr 2014 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 23 Apr 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
Traumatic incident, child and couple killed, Train accident

करनाल से दिल्ली रेल लाइन पर गांव हसनपुर के समीप एक ट्रेन के नीचे कटने से दंपति और उनके ढाई साल के बच्चे समेत मीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी होते ही थाना जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया। शवों को देर शाम को करनाल जिला मुख्यालय के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कल वीरवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बजीदा निवासी नरेंद्र कुमार (25) अपनी पत्नी पूनम (24) के साथ अपनी ससुराल गांव बस्ताड़ा जा रहा था। उनके साथ उनका ढाई साल का बेटा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव हसनपुर के पास वह लोग रेल लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आने से तीनों कट गए। हादसा होते ही मौके पर खेतों में काम कर रहे काफी लोग जमा हो गए।


इन लोगों में से ही किसी ने नरेंद्र की बजीदा निवासी के तौर पर पहचान की। गांव बजीदा में जानकारी होते ही काफी लोग मौके पर सैकड़ों पहुंच गए। दूसरी ओर गांव बस्ताड़ा के भी काफी लोग मौके पर पहुंच गए। कई घंटे तक दोनो गांवों के  लोग मौके पर जमा रहे।

थाना जीआरपी प्रभारी ओमपाल के अनुसार इस मामले में इत्तेफाकियां घटना की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम कल होंगे। दिल्ली से करनाल की ओर से आ रही एक अन्य ट्रेन के चालक ने स्टेशन पर घटना की सूचना दी थी। सूचना के अनुसार तीनों लोगों के शव मौके पर गांव हसनपुर फाटक के पहले पडे़ होने की सूचना थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed