फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transport Minister Laljit Singh Bhullar checked 40 private buses in Zirakpur

जीरकपुर: परिवहन मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर ने 40 निजी बसें जांचीं, छह जब्त कीं, बोले- बिना टैक्स दौड़ रही थीं

Fri, 15 Apr 2022 11:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Apr 2022 11:13 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट विभाग में चल रही गड़बड़ी से पंजाब सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। ट्रांसपोर्टरों द्वारा न तो पूरा टैक्स भरा जा रहा है और न बसों को चलाने के बाकी नियमों को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Transport Minister Laljit Singh Bhullar checked 40 private buses in Zirakpur
जीरकपुर में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने निजी बसों को जांचा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परिवहन मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार देर रात करीब 11:15 बजे मैक डोनाल्ड चौक पर पहुंचे। वहां करीब साढ़े तीन घंटे तक 40 निजी बसों की चेकिंग की। आप सरकार बने कुछ ही दिन हुए हैं और लोगों के साथ किए वादों के मुताबिक आप सरकार के मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर आरटीओ सुखविंदर कुमार और पुलिस पार्टी के साथ मैक डोनाल्ड चौक पर पहुंचे। इस दौरान छह एसी बसें ऐसी पाई गईं जिन्होंने टैक्स नहीं भरा था। इन्हें जब्त कर लिया गया। चेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा बसें सैनी व सिख टूरिज्म की मिलीं। जानकारी के अनुसार ज्यादातर बसें बिना कागजातों के ही चलाई जा रही थी। कार्रवाई की दौरान एसी बसों को 55 हजार और बिना एसी के चलने वाली बसों को 54 हजार रुपये जुर्माना किया गया। इस दौरन छह बसें ब्लैकलिस्ट भी की गई हैं।
विज्ञापन


अगर अफसर पैसे मांगे तो मुझे फोन करो
मंत्री भुल्लर परिवहन मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर ने बस ड्राइवरों को कहा कि वे अपना टैक्स समय पर भरें तो उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा। उन्होंने अपना नंबर देते हुए कहा कि अगर कोई अफसर उनसे पैसे मांगता है तो वह उन्हें सीधा कॉल करें। पुरानी सरकार के दौरान वे लोग जो टैक्स चोरी करते आए थे, अब उन्हें वह काम बंद करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट तक नहीं
ट्रांसपोर्ट विभाग में चल रही गड़बड़ी से पंजाब सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। ट्रांसपोर्टरों द्वारा न तो पूरा टैक्स भरा जा रहा है और न बसों को चलाने के बाकी नियमों को पूरा किया जा रहा है। यहां तक कि बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट तक नहीं हैं। ट्रांसपोर्ट माफिया बसों को सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ा रहा है। इसके चलते अब आप सरकार एक्शन मोड में आ गई है। 

 

ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ हमे काफी शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते औचक दौरा किया गया। इस दौरान नॉन-एसी बसों को 54 हजार और एसी बसों को 55 हजार रुपये जुर्माना करने के साथ ही छह बसें ब्लैकलिस्ट की हैं। अगर दोबारा ये बसें टैक्स चोरी करते पकड़ी गई तो जुर्माना दोगुना कर दिया जाएगा। - लाल जीत सिंह भुल्लर, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed