Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of many additional session judges of district court including CBI

Chandigarh News: सीबीआई समेत जिला अदालत के कई एडिशनल सेशन जजों के तबादले

Sun, 21 Apr 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Transfer of many additional session judges of district court including CBI
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ जिला अदालत सहित हरियाणा के कई जिलों में तैनात जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट सहित कई एडिशनल सेशन जजों के भी नाम भी शामिल हैं। चंडीगढ़ में तैनात सीबीआई के न्यायाधीश जगजीत सिंह को जगाधरी अदालत में एडिशनल सेशन जज सहित फैमिली कोर्ट का चार्ज दिया गया है। वहीं, इनकी जगह सोनीपत से एडिशनल सेशन व प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अलका मलिक को चंडीगढ़ सीबीआई अदालत में डेपुटेशन पर बतौर एडीजे नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार चंडीगढ़ जिला अदालत में तैनात अंशु शुक्ला को डेपुटेशन पर अंबाला, एडीजे एवं चंडीगढ़ ज्यूडिशियल एकेडमी की फैकेल्टी मेंबर मधु खन्ना को अंबाला, एडिशनल सेशन जज जयबीर सिंह को जींद एडीजे, एडिशनल सेशन जज नरेंद्र कुमार को डेपुटेशन पर चंडीगढ़ से सोनीपत तबादला करने संबंधित आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा एडीजे सुभाष चंद्र को चंडीगढ़ से सोनीपत, एडीजे विजय जेम्स को फरीदाबाद में एडीजे सहित फैमिली कोर्ट का चार्ज दिया गया है। वहीं, पहले से जिला अदालत में डेपुटेशन पर तैनात दुष्कर्म, फास्ट ट्रैक व पोक्सो एक्ट की जज स्वाति सहगल को डेपुटेशन के बजाय स्थायी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन्हें चंडीगढ़ में मिली नियुक्ति
आदेश के मुताबिक अंबाला जिला अदालत से एडिशनल सेशन जज संजय संधीर को चंडीगढ़, भिवानी से अश्वनी कुमार को एडीजे, भिवानी से फास्ट ट्रैक व पोक्सो एक्ट कोर्ट की जज एडीजे सोनिका को यूटी, फरीदाबाद सेे एडीजे राजेश शर्मा, रोहतक जिला अदालत से एडीजे राजेश गुप्ता, फरीदाबाद से प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट जज एडीजे यशिका, जींद से परमिंदर कौर को बतौर एडिशनल सेशन जज चंडीगढ़ में नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed